नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जो लंबे समय तक लोगों के जहन में रह जाते हैं। ऐसा ही एक पल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया कमेंटेटर मार्क हॉवर्ड ने कमेंट्री बॉक्स से ही अपनी पत्नी की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।




स्क्रीन पर आईं मार्क हॉवर्ट की पत्नीयह घटना केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में हुई। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 176 रनों से जीत मिली। मार्क हॉवर्ड कमेंट्री बॉक्स में मार्क निकोलस और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक के साथ कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड्स में बैठी एक महिला स्क्रीन पर आई। महिला को देखकर हॉवर्ड खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच में उन्होंने शायद ही कभी इतनी खूबसूरत महिला देखी हो।




मार्क हॉवर्ड यहीं नहीं रुके। कुछ देर बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाया। इस चौके के साथ दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 200 रन के पार पहुंच गई। लेकिन हॉवर्ड का ध्यान मैदान पर चल रहे खेल की जगह स्टैंड में बैठी अपनी पत्नी पर था। उन्होंने शॉन पोलॉक से मजाकिया अंदाज में कहा- मैं अभी भी उस लंबी महिला को देख रहा था, पॉली। मेरा ध्यान चौके पर नहीं था। फिर कमेंट्री में ही बताया गया कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि मार्क हॉवर्ड की पत्नी एरिका हॉवर्ड हैं। हॉवर्ड की यह बात सुनकर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद साथी कमेंटेटर भी हंस पड़े।