वाराणसी: यूपी को दीपावली और छठ पर्व से पहले वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। सप्ताह के छह दिन दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।




ट्रेन में सुव‍िधाएं पूरी तरह व‍िमान की तरह हैं। अटेंडेंट को बुलाने के ल‍िए बटन का इस्तेमाल करने की सुविधा होगी। ट्रेन को अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच कुल 16 कोच होंगे। इस तरह एक बार में लगभग 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन में स्वचालित दरवाजे और कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।




क्या है टाइमिंगआज बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ से ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 27421 और नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का नंबर 27422 होगा। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से रात 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।




वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। सेमी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेनों की शृंखला में अब वाराणसी से स्लीपर गाड़ी भी जुड़ जाएगी। यह कैंट और बनारस से चलने या गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों में नौवीं गाड़ी होगी। बनारस स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन में विभिन्न स्कूलों के 60 बच्चे भी होंगे।




नई दिल्ली की स्लीपर वंदे भारत के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी सिटी-राजा तालाब मेमू और प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4/5 से सिटी-राजा तालाब मेमू रवाना होगी। जबकि दूसरी मेमू प्रयागराज रामबाग से उसी समय प्रस्थान करेगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.