नई दिल्ली: हांगकांग सिक्सेस में भारत पर जीत का जश्न मनाना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारी पड़ गया। शुक्रवार को पाकिस्तान की इस जीत पर शहबाज शरीफ द्वारा किए गए बधाई वाले ट्वीट के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गैर-अंतरराष्ट्रीय और अनऑफिशियल फॉर्मेट के मुकाबले को राष्ट्रीय उपलब्धि की तरह पेश करने पर भारतीय समर्थकों ने पाकिस्तानी पीएम की समझ और फुर्सत पर तीखे तंज कसे।
शहबाज शरीफ का लंबा चौड़ा पोस्टशहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और गृह मंत्री की तारीफ करते हुए लिखा, 'हांगकांग सिक्सेस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत पर 4 विकेट की शानदार जीत के लिए हमारे खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई! यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मुकाबला था। मैं खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन में समर्पित प्रयासों के लिए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी सराहना करता हूं।'
फैंस ने पीएम को निशाने पर लियापीएम के इस ट्वीट के सामने आते ही क्रिकेट फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। ट्रोलिंग के पीछे दो मुख्य कारण रहे पहला यह कि हांगकांग सिक्सेस आईसीसी से मान्यता प्राप्त होने के बावजूद एक अनऑफिशियल टूर्नामेंट है, जहां अक्सर पूर्व या कम मशहूर खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हैं। ऐसे में किसी देश के प्रधानमंत्री का इस पर आधिकारिक बयान देना फैंस को अटपटा लगा। दूसरा, शहबाज शरीफ ने इसे ओपनिंग मैच बताया जबकि पाकिस्तान की टीम इससे ठीक दो घंटे पहले यूएई से अपना पहला मैच 1 विकेट से हार चुकी थी।
जमकर किया शहबाज को ट्रोलभारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ का जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'आप देश के प्रधानमंत्री हैं... हमें तो यह भी नहीं पता था कि ऐसा कोई टूर्नामेंट चल रहा है। कम से कम अपने पद की गरिमा और स्टैंडर्ड तो बनाए रखिए।' वहीं एक अन्य फैन ने चुटकी लेते हुए कहा, 'दुनिया वालों देख लो, इसीलिए पाकिस्तान हैप्पीनेस इंडेक्स में आगे रहता है। जब इंसान भ्रम में जी रहा हो तो हल्की सी सफलता भी वर्ल्ड कप जैसी लगती है। इन्होंने स्ट्रीट क्रिकेट जैसे टूर्नामेंट को राष्ट्रीय उपलब्धि बना दिया।' एक यूजर ने तो सीधे अंदाज में लिखा, 'अबे तुझे कुछ काम-धंधा नहीं है क्या? बड़ा ही खाली पीएम है, फर्जी क्रिकेट सीरीज के ट्वीट करता रहता है।'
अगर मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट पर 88 रन बनाए थे। टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी (9), नितिश राणा (19), कृणाल पंड्या और राहुल तेवतिया कोई बड़ा धमाका नहीं कर सके। जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 3.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए और लक्ष्य हासिल कर लिया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.