Coal India Internship 2026 Registration: 12वीं पास करने के बाद छात्रों को गवर्नमेंट इंटर्नशिप पाने का मौका मिल रहा है। हाल ही में सरकारी कोल कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए नोटिस किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने वाले हैं। यह इंटर्नशिप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत निकाली गई है। जिसमें जॉब की फ्री ट्रेनिंग के साथ आपको अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा। इस इंटर्नशिप में कैंडिडेट्स को ऑफिस इंटर्न, ऑफिस असिस्टेंट और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस जैसे पोस्ट पर इंटर्नशिप करने का चांस मिलेगा।






कोल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। यह कंपनी कोयले के खनन, उत्पादन और उसकी ब्रिक्री तक के सभी कामकाज देखती है। इस में भी अभ्यर्थी कंपनी के काम करने के तौर तरीके सीखेंगे। क्योंकि छात्रों की ज्वॉइनिंग सीधए सीआईएल हेडक्वार्टर में होगी।






CIL इंटर्नशिप की जरूरी डिटेल्स




CIL इंटर्नशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?यह इंटर्नशिप खासतौर से छात्रों को ट्रेनिंग देने के मकसद से शुरू की जाएगी। इसमें 12वीं पास छात्र अप्लाई कर सकते हैं। उनके साथ-साथ आईटीआई पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जा रहा है। लेकिन प्रेफरेंस के हिसाब से कैंडिडेट्स चुने जाएंगे। यह इस तरह से होगी




  • आईटीआई

  • डिप्लोमा

  • ग्रेजुएट

  • पोस्ट ग्रेजुएट

  • 12वीं पास
  • CIL इंटर्नशिप की सीटें


    इस इंटर्नशिप में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता और नंबरों के आधार पर किया जाएगा। किसी भी तरह के रिटन एग्जाम नहीं दी गई है। ऐसे में अब आपको केवल रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन होने के बाद अपना फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। सेलेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद जो अभ्यर्थी सेलेक्ट होंगे उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह पीएम इंटर्नशिप स्कीम के मुताबिक दिया जाएगा।




    CIL इंटर्नशिप में कैसे अप्लाई करें?

    • इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

    • सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।

    • इस पोर्टल पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें। अब लॉगइन करें और यहां CIL इंटर्नशिप का टाइटल ढूंढें। अब जैसे-जैसे ऑप्शन आएं, उसे भरना शुरू करें।

    • अपना नाम, माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, 10वीं-12वीं के नंबर ऐसी सभी डिटेल्स भरें।

    • जो डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं, उन्हें सही साइज में अपलोड करें।




    पूरा फॉर्म ध्यान से भरने के बाद इसे फाइनली सबमिट करें। इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कोल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

    Contact to : xlf550402@gmail.com


    Privacy Agreement

    Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.