'बिग बॉस 20' में पिछले कुछ दिनों से लव गिल और स्काउट वाले मुद्दे ने तूल पकड़ा हुआ है। पिछले 'वीकेंड का वार' पर जहां रोहित शेट्टी ने दोनों के बीच कैमरे पर दिख रही नजदीकियों पर सवाल खड़ा किया था, वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने सीधे-सीधे लव को जलील किया था। उन्होंने स्काउट को लव गिल से दूर रहने की चेतावनी भी दे डाली थी। इसके बाद से ये मुद्दा अब तक 'बिग बॉस 20' में चल ही रहा है। फाइनली अब इस मुद्दे पर सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' पर स्काउट को जमकर फटकार लगाई है।
ने स्काउट को लव गिल का साथ न देने पर फटकार लगाई और उनकी वफादारी पर भी सवाल खड़े किए।'वीकेंड का वार' में सलमान खान एक बार फिर अपने दबंग वाले अंदाज में हैं। इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान गेमर स्काउट ओपी की खूब जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्काउट से बोले सलमान- आप किसी के साथ लॉयल नहीं होसलमानसे कहते हैं, 'इस घर में बहन शब्द ही न, पनौती है। स्काउट एक बात तो आपने प्रूव कर दिया है कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो। आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं लेकिन उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए। तुम्हें इमोशनली मैनुप्युलेट किया और फंसाया।' इसपर स्काउट कहते हैं- नहीं सर, ऐसा कुछ नहीं है।
सलमान ने गेमर को फटकारा, कहा- आपसे घटिया आदमी कोई नहीं हैसलमान फिर बरसे और कहते हैं, 'तुम बेवकूफ हो क्या? मुझे समझ नहीं आता कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं। कट ऑफ करने को कहा है, आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी। ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं। आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है लेकिन आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है।
लोगों ने कहा- स्काउट इसी के लायक हैसलमान की ये बातें सुनकर स्काउट के चेहरे पर परेशानी की लकीरें साफ दिख रही हैं और वो माइक उतारते दिख रहे हैं। अब लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा है। एक यूजर ने कहा, 'इसीलिए हमें सलमान होस्ट के रूप में चाहिए, काशवी बस वहां आई और लव के किरदार पर सवाल उठाए और रोहित वहां एकदम मूर्ति की तरह खड़े थे, सलमान ऐसा कभी होने ही नहीं देते।' एक अन्य ने कहा- स्काउट इसी के लायक है, देखो वह कैसे धमकी दे रहा है। वहीं कुछ का मानना है कि इसे जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है। एक ने कहा, 'बिग बॉस 20 के मेकर्स इस मामले को जबरदस्ती खींच रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा हो।'
रोहित शेट्टी ने दोनों के बीच फिजिकल टच को लेकर सवाल उठाए थेबता दें कि रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों और खासकर कंबल के अंदर मसाज और फिजिकल टच को लेकर सवाल उठाए थे और बताया था कि ये सब टीवी पर गंदा दिख रहा है।
रोहित शेट्टी ने लव और स्टाउट से क्या कहा थारोहित शेट्टी ने लव और स्टाउट से कहा था, 'जब वो पैर दबा रहा है, हाथ दबा रहा है, गर्दन दबा रहा है। लव, वो ठीक नहीं लग रहा है। आप स्काउट को बोलते हो पीछे से दबा दे, वो आपके काफ्स को दबा रहा है। यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। आप स्काउट से पीछे से मालिश करने के लिए कहते हैं और वह आपकी काफ्स की मालिश करता है और फिर वहां बीच में कंबल आ जाता है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।'
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी खूब सुनाया था भी शो में पहुंची थीं और स्काउट से कहा, 'आपने मुझे लव के साथ कंपेयर कैसे किया? मुझे बहुत ही घिनौना फील हो रहा है। अगर आपको 1 परसेंट भी इज्जत है मेरी, तो लाइन ड्रॉ कीजिए, उनको कट कीजिए लाइफ से।' उन्होंने स्काउट को समझाया कि बाहर लोग इस पूरे मामले को किस नज़रिए से देख रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।