नई दिल्ली: डीडीए की आवास निवेश योजना 2026 के तहत नरेला में पेश किए गए सभी 1,64S अतिरिक्त LIG फ्लैट महज एक घंटे में बुक हो गए। इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। खास बात यह है कि योजना के दोनों चरणों में पेश किए गए सभी 4,164 फ्लैट अब बुक हो चुके हैं।
DDA ने फ्लैटों की किमत पर दी 25% छूट
DDA ने दूसरे चरण में नरेला के पॉकेट-1, सेक्टर जी-2 से जी-6 में 1,648 LIG फ्लैट उपलब्ध कराए थे। इन फ्लैटों की कीमत पर 25% की छूट भी दी गई थी। इससे पहले योजना के पहले चरण में 20 अक्टूबर को नरेला के पॉकेट-3 और पॉकेट-6, सेक्टर जी-2 से जी-6 में 2,516 LIG फ्लैट लाए गए थे। ये सभी फ्लैट भी बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के भीतर बुक हो गए थे।
मामले में क्या है डीडीए का कहनाअब दूसरे चरण के फ्लैटों की बुकिंग पूरी होने के साथ ही योजना के तहत उपलब्ध सभी 4,164 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया पूरी हो गई है। DDA के अनुसार, LG इस योजना की लगातार निगरानी कर रहे थे। DDA का कहना है कि दोनों चरणों में मिली प्रतिक्रिया से किफायती घरों की मांग और डीडीए की आवास योजनाओं में लोगों के भरोसे का पता चलता है। आपको बता दें कि डीडीए के इन फ्लैटों की कीमत छूट के बाद करीब 14.95 लाख रुपये रही और फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया गया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.