घरों में अकसर लोग पुराने या फटे हुए जूते या चप्पल को फेंकने के बजाय संभालकर रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गंभीर दोष माना गया है। घर में रखे फटे-पुराने जूते-चप्पल न सिर्फ आर्थिक तरक्की में भी रुकावट खड़ी होती है, बल्कि शनि, राहु और केतु से जुड़े दोष भी पैदा होते हैं। प्रसिद्ध वास्तु गुरु मान्या कहती हैं कि घर की दहलीज पर रखी हर छोटी चीज परिवार के भाग्य और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक पैरों का सीधा संबंध शनिदेव से होता है, इसलिए बेकार पड़े जूते-चप्पल घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोक कर नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं। आइए जानते हैं वास्तु गुरु मान्या से कि घर में पुराने, टूटे या बेकार जूते-चप्पल होने से इसका क्या असर होता है और इसके क्या उपाय हैं।
पुराने जूते-चप्पल रखने के 6 बड़े नुकसानशनि का प्रकोप: शास्त्रों के अनुसार, जूते-चप्पल सीधे तौर पर शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुराने, फटे और गंदे पड़े हुए जूते-चप्पल रखने से शनि देव नाराज होते हैं, जिससे बनते हुए काम भी अचानक अटकने लगते हैं।
राहु-केतु का दोष: फटे-पुराने जूतों में धूल और गंदगी जमा होने से घर में राहु और केतु की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, इसके कारण परिवार के सदस्यों में अचानक कन्फ्यूजन, गलतफहमियां और अनजाना डर पैदा होने लगता है।
मां लक्ष्मी के आगमन में रुकावट: घर का मुख्य द्वार सबसे पवित्र स्थान होता है। यहीं से सुख, समृद्धि और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर मुख्य द्वार पर ही पुराने और बेकार जूतों का ढेर लगा रहेगा, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा जमा होने लगेगी। ऐसी स्थिति में मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करतीं और घर की बरकत रुक जाती है।
बीमारी और तरक्की में रुकावट: वास्तु गुरु मान्या बताती है कि पुराने जूते-चप्पल की वजह से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और पैरों से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा हीनों से एक ही जगह बिना इस्तेमाल के बेकार पड़े जूते-चप्पल वे घर की प्रगति को बांध देते हैं।
जूते-चप्पल कहां और कैसे रखें?
- वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि पलंग के नीचे टूटे या पुराने जूते रखने से नींद खराब होती है, डरावने सपने आ सकते हैं और पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां आती हैं।
- मेन गेट के ठीक सामने जूतों का ढेर बिल्कुल न लगने दें। ऐसा करने से हाथ में आई हुई तरक्की और आर्थिक अवसर वापस लौट जाते हैं।
- कुछ लोग बाहर के पुराने जूतों को घर के अंदर का इनडोर फुटवियर बना लेते हैं। इसे सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। इससे बाहर की सारी खराब ऊर्जा घर के हर कोने में फैलने लगती है, जिससे परिवार में कलह-कलेश बढ़ता है।
- घर में जूते या चप्पल अगर उल्टे पड़े हों तो उन्हें तुरंत सीधा कर दें। बिखरे और उल्टे जूते-चप्पल घर की सुख-शांति को भंग करने का काम करते हैं।
वास्तु दोष दूर करने के सरल उपाय वास्तु के अनुसार, अगर आपके घर के पुराने जूते पहनने लायक नहीं हैं, तो उन्हें साफ करके किसी जरूरतमंद या सफाई कर्मचारी को शनिवार की शाम को दान कर दें। इससे राहु और शनि दोनों के दुष्परिणाम कम होते हैं। वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, जो जूते-चप्पल पूरी तरह से टूट चुके हों, उन्हें बिना किसी देरी के तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इसके अलावा चप्पल रखने वाली अलमारी में रखे हुए जूतों को भी समय-समय पर धूप दिखाना और साफ करना जरूरी है। ऐसा करने से वहां नेगेटिव एनर्जी जमा नहीं हो पाती।