​सोशल मीडिया पर इस पर करवाचौथ की तस्वीरें ही छाई हुई हैं। जहां बॉलीवुड सितारों की पत्नियां ही नहीं क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटरों की बीवियों का अंदाज भी लाइमलाइट लूट ले गया। सूट- साड़ी में उनका स्टाइलिश अंदाज गजब का लगा, जिसे उन्होंने एलिगेंस के साथ पूरा किया और देसी ब्यूटी दिखाकर दिल जीत गईं। लाल साड़ी में शिखर धवन की विदेश पत्नी सोफी पहला करवाचौथ मनाती नजर आईं, तो सूर्यकुमार यादव की वाइफ दिविशा शेट्टी सूट में सादगी दिखा गईं।




​हर किसी का अंदाज एक से बढ़कर एक लगा, जिसे उन्होंने सोलह श्रृंगार करके पूरा किया और फैशन गोल्स दे गईं। इसमें दीपक चाहर, नितिश राणा से लेकर हरभजन सिंह और सुरेश रैना की पत्नियां भी शामिल हैं। जिनके लुक्स बिना एक्स्ट्रा एलिमेंट के ही परफेक्ट लगे। चलिए उनके खूबसूरत देसी अंदाज पर नजर डालते हैं। क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने रेड कलर का क्लासी अनारकली सूट पहना। जिसकी फुल स्लीव्स को सुनहरे गोटे से लाइन्स बनाकर सजाया गया है, तो साथ में सलवार का कॉम्बो स्टनिंग लगा। वहीं किरण लेस से सजा नेट का मैचिंग दुपट्टा, जिस पर चांद जैसा मोटिफ बना है, वो लुक की ब्यूटी को एन्हांस कर रहा है। इसे मैचिंग चूड़ी, बिंदी के साथ उन्होंने पूरा किया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @saachi.marwah) कुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनकर तैयार हुईं। जिसका प्लेन पैटर्न ही इसकी खूबसूरती को निखार रहा है, तो साथ में उन्होंने ब्लाउज को भी सिंपल रखा। वहीं, साथ में नेट के लाइट बेज और मरून बॉर्डर वाले दुपट्टे को स्टाइल किया। हाथों में लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन, रेड पर्ल्स वाला स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स साड़ी लुक को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट कर गए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @pankhuriisharma) सूर्याकुमार यादव की पत्नी देविशा मरून और गोल्ड शेड का लूज फिट वाला स्ट्रेट कु्र्ता पहने नजर आईं। जिसकी वी-नेक को वेलवेट फिनिश देकर ब्लैक फैब्रिक पर गोल्डन फ्लोरल डिटेल सुंदर लग रही है, तो गोल्डन सितारों से की गई डिटेलिंग इसमें चमक जोड़ गई। इसके साथ धोती स्टाइल पैंट्स का कॉम्बो बढ़िया लगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @devishashetty_) हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के स्टाइलिश लुक्स देखते ही बनते हैं, तो उनका करवाचौथ वाला गुलाबी सूट में देसी अंदाज भी स्टनिंग लगा। जहां कुर्ते की स्प्लिट क्रू नेकलाइन को फ्लोरल कढ़ाई, सेक्विन और लेस से सजाकर हाइलाइट किया, तो साथ में दुपट्टे पर भी हैवी बॉर्डर दिया। जिसे कंगन, मंगलसूत्र और झुमके पहन उन्होंने स्टाइल किया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @geetabasra) शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन रेड कलर की साड़ी पहनकर पूरा देसी रंग में रंगी नजर आईं। जिसके बॉर्डर पर हुआ एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी को क्लासी फील दे रहा है, तो कोटी स्टाइल हैवी एम्ब्रॉयडेड ब्लाउस इसे और सुंदर टच दे गया। जिसे उन्होंने अपने शादी वाले लाइट पिंक चूड़ा, झुमके, मेहंदी और बिंदी के साथ बड़ी-ही खूबसूरती से स्टाइल किया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @sophiedhawan93) दीपक चाहर की पत्नी जया चाहर का लुक भी इंप्रेस कर गया। मस्टर्ड येलो- गोल्ड टोन वाले एम्ब्रॉयडेड सूट के साथ उन्होंने फ्लेयर्ड प्लाजो पहना और साथ में मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टा ओढ़कर लुक कंप्लीट किया। जिसके साथ गोल्ड के झुमके और माथे पर लगे बिंदी उनके लुक की सुंदरता निखार गई। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @deepak_chahar9) सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी रैना गुलाबी साड़ी पहने नजर आईं। जिस पर कोई हैवी कढ़ाई या वर्क नहीं हुआ है, तो साथ में पेयर किया हॉल्टर नेक ब्लाउज लुक में मॉडर्न तड़का ले आया। जिसके नेक को सेक्विन से हाइलाइट किया और फैब्रिक पर लाइनिंग वाली डिटेल दी, जो प्लेन साड़ी के साथ लुक को बैलेंस कर गया। वहीं, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और खूबसूरत झुमके डाल प्रियंका का लुक पूरा हुआ। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @sureshraina3)

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.