ऑकलैंड: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेल रही है। मैच में टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में गिरा। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने ही टॉस जीता था। तीनों मैच में टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और जीत हासिल की। भारत 5 मैचों की सीरीज में अजेय हो चुका है।
वैभव और भुवी प्लेइंग इलेवन से बाहरभारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन की वापसी हुई है और ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ा है। उन्होंने तीसरे टी20 में ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.