India vs New Zealand 4th T20I Live Score and Updates:टी20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब वक्त है अपना दबदबा बनाए रखने का. न्यूजीलैंड को उसके घर में घुसकर टी20 सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम अब चौथे मैच में भी जीत के मजबूत इरादों के साथ उतर रही है.
ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे इस चौथे टी20 मैच में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है. वहीं लगातार 3 शिकस्त के बाद दबाव में चल रही मिचेल सैंटनर की कीवी टीम को हर हाल में एक जीत की जरूरत है.
भारतीय टीम ने इस सीरीज में अभी तक तीनों मैच जीते हैं और तीनों बार टीम इंडिया ने रन चेज करते हुए जीत हासिल की है. इसमें से 2 बार तो भारत ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर चेज किया है. ऐसे में इस मैच में ये देखना होगा कि क्या टॉस जीतने पर कप्तान श्रेयस अय्यर पहले बैटिंग चुनकर स्कोर डिफेंड करने के लिए भी टीम को तैयार करते हैं या नहीं. इसके अलावा नजरें इस पर भी रहेंगी कि क्या ईशान किशन फिट होकर इस मैच में खेलेंगे या नहीं. अगर वो खेलते हैं तो उनके लिए किसे बाहर किया जाएगा.
IND vs NZ: Playing 11
भारत:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटीकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटीकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकॉब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर
सवाल- भारत ने अभी तक ऑकलैंड में कितने टी20 मैच खेले और जीते हैं?
जवाब- भारतीय टीम ने ऑकलैंड में 3 टी20 मैच खेले और तीनों जीते हैं.
सवाल- इस टी20 सीरीज में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
जवाब- इस सीरीज में अभिषेक शर्मा और ग्लेन फिलिप्स सबसे ऊपर हैं. दोनों के एक बराबर 169 रन हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.