नई दिल्ली: चांदनी चौक में करवा चौथ से एक दिन पहले BJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर राजनीतिक एक्टिविस्ट और कुछ स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि त्योहार से पहले बाजार में राजनीतिक कार्यक्रम से कारोबार प्रभावित होने की चिंता करने वाले लोग कहां हैं?
राजनीतिक एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि क्या दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजार चांदनी चौक में मंच लगाकर प्रदर्शन करने के लिए BJP ने पुलिस से 10 दिन पहले इजाजत ली थी या यह बिना इजाजत हुआ। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी पूछा कि क्या पदयात्रा किसी तय विरोध स्थल पर हो रही थी और त्योहार के दौरान व्यापार पर पड़ने वाले असर का क्या हुआ।
व्यापार को नुकसानकिनारी बाजार के गोटा जरी व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री संजय गुप्ता ने सवाल किया कि 1 नवंबर को कांग्रेस की रामलीला मैदान में महारैली से कारोबार को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात कहने वाले व्यापारी नेता अब कहां हैं? लहंगे और सूट के व्यापारी राहुल शर्मा ने भी पूछा कि करवा चौथ से एक दिन पहले पदयात्रा से कारोबारियों को परेशानी नहीं हुई? CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि त्योहारों से पहले बाजारों में किसी भी राजनीतिक दल को कार्यक्रम से बचना चाहिए।
त्योहार से पहले राजनीतिक कार्यक्रमों पर उठे सवालचांदनी चौक में करवा चौथ से पहले हुई पदयात्रा को लेकर बाजार में राजनीतिक गतिविधियों और व्यापार पर उनके असर की बहस तेज हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में राजनीतिक कार्यक्रमों से आवाजाही और कारोबार नुकसान होने की आशंका रहती है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने भी त्योहारों से पहले बाजारों में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करने की अपील की।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.