वाराणसी: यूपी एमएलसी वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को हरा दिया है। आशुतोष सिन्हा लगातार दूसरी बार यहां से जीते हैं। 2020 एमएलसी चुनाव में भी उन्होंने केदारनाथ सिंह को हराया था।
सपा प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य कर सपा कायकर्ता अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
वाराणसी शिक्षक सीट पर भी सपा का कब्जा
वाराणसी सीट पर 27 अक्टूबर सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना गुरुवार तक चलती रही। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती नौ राउंड तक चली। हर राउंड में सपा उम्मीदवार का दबादबा बना रहा। इससे पहले सपा ने वाराणसी शिक्षक सीट पर भी अपना कब्जा जमाया था। लाल बिहारी यादव लगातार दूसरी बार इस सीट से जीतकर विधान परिषद पहुंचे हैं।
प्रथम वरीयता की मतगणना में सिन्हा 16990 वोटों से रहे आगे
प्रथम वरीयता के मतों की 9 चक्र तक हुई मतगणना के बाद आशुतोष सिन्हा को 50462 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के केदारनाथ सिंह को 33472 मत प्राप्त हुए। प्रथम वरीयता की मतगणना में आशुतोष सिन्हा 16990 वोटों के अंतर से आगे रहे।
2020 में भी 3850 वोटों से जीते थे आशुतोष सिन्हा
आपको बता दें कि 2020 में हुए वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 3850 वोटों के अंतर से हराया था। सपा को 26335 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 2265 मत प्राप्त हुए थे।
बीजेपी प्रत्याशी ने हार स्वीकार की
स्नातक चुनाव के नतीजे पर बीजेपी नेता केदारनाथ सिंह ने वाराणसी खंड के स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिर भी आप सभी लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.