मुंबई: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई एयरपोर्ट के टैक्सी पार्किंग जोन में पर बनी अवैध मस्जिद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो आज इम मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह आज शाम 5 बजे करीब 100 वकीलों के साथ सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। सोमैया का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उनके इस ऐलान के बाद एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर किया था जेल भरो सत्याग्रहबता दें कि इस मामले पर किरीट सौमेया ने पहले जेल भरो सत्याग्रह किया था। 24 अक्टूब को उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर बनी अवैध मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर 100 कार्यकर्ताओं के साथ 'जेल भरो सत्याग्रह' किया था। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उनके साथ सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। हालांकि सहार पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। किरीट सोमैया ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।
किरीट सोमैया का है यह आरोपकिरीट सोमैया का कहना है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के वीआईपी आगमन गेट के पास करीब 5000 वर्ग फीट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई है। उन्होंने जेल भरो सत्याग्रह के दौरान इस ढांचे को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि निर्माण नहीं हटाया गया तो वहां स्थायी कब्जा हो सकता है। सोमैया अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में हथौड़े भी थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।