लखनऊ: यूपी एमएलसी के परिणाम सपा के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। 11 सीटों में से 5 सीटों पर सपा का कब्जा हो गया है। जो कि अखिलेश के लिए विधानसभा चुनाव में किसी संजीवनी की तरह साबित हो सकता है, लेकिन सपा की सहयोगी कांग्रेस के लिए एमएलसी चुनाव भी निराशाजनक साबित हुआ है। कांग्रेस का यूपी समेत किसी प्रदेश में खाता तक नहीं खुला है। ऐसे में भाजपा और सहयोगी दल सपा और उसके गठबंधन पर तंज कस रहे हैं।




ओमप्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव के परिणाम पर अखिलेश को बधाई देते हुए तंज कसा है। राजभर ने अखिलेश से पूछा कि एमएलसी चुनाव के परिणाम के बाद राहुल गांधी को बधाई दी या नहीं। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि- एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद अपने मित्र राहुल को बधाई दिए या नहीं? राजभर ने कहा कि यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया ज़ीरो। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया।




निशाने पर सपा कांग्रेस गठबंधन राजभर ने यूपी चुनाव में कांग्रेस की गठबंधन की 200 सीटें मांगने पर भी तंज कसा है। राजभर लिखते हैं कि -याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। कहा कि जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो ज़ीरो तो याद दिला ही दीजिएगा। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सपा को समर्थन न मिलने पर भी राजभर ने दोनों को घेरा है।




राजभर ने अखिलेश को कहा कि-साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ? राजभर ने आगे कहा कि पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए आधा और समर्थन देंगे जीरो। बड़ी नाइंसाफी है महाराज।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.