बुलढ़ाणा : शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड ने सलाह देते-देते किसानों को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने पहले किसानों से आत्महत्या नहीं करने और सांसदों-विधायकों से मदद मांगने का सुझाव दिया। फिर उन्होंने कहा कि जो किसान आत्महत्या करता है, लोग उनके अंतिम संस्कार में नहीं जाएं। फिर यह समझ में आएगा कि खुदकुशी करने का क्या अंजाम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को सोचना चाहिए कि उनकी मौत के बाद उनके परिवारों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।




पहले तो किसानों को दी नेक सलाहविवाद की यह पूरी कहानी वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की टिप्पणी से शुरू हुई। प्रकाश आंबेडकर ने किसानों को बेकार बताया था। महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड ने प्रकाश आंबेडकर बयान का जवाब देते समय खुद ही उल्टा बयान दे दिया। शिंदे गुट के विधायक गायकवाड ने कहा कि आप जान क्यों देते हैं? आप आत्महत्या क्यों करते हैं? अगर आपको कोई समस्या है, तो सरकार, अपने विधायक या सांसद को लिखें। उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताएं। सब मिलकर आपकी मदद करेंगे।






फिर विवादित लाइन पर चले गए संजयफिर संजय गायकवाड विवादित बयान की ओर बढ़ चले। उन्होंने कहा कि मेरा तो यह मानना ​​है कि आत्महत्या करने वाले किसान के अंतिम संस्कार में किसी को भी नहीं जाना चाहिए। तभी उन्हें समझ आएगा कि जब कोई जानवर उनके शरीर को खाएगा, तो क्या होगा। इसके बाद कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। बता दें कि संजय गायकवाड पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं, जिसे लेकर शिंदे सेना को सफाई देनी पड़ गई। अब उन्होंने विवाद ऐसे समय में खड़ा किया है, जब महाराष्ट्र के अधिकतर जिलों के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.