सहारनपुर: यूपी एमएलसी चुनाव की 11 सीटों में बीजेपी ने छह जबकि सपा ने 5 सीटों पर अपना कब्‍जा जमा लिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि एमएलसी चुनाव जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करता। एमएलसी चुनाव नतीजे से जनादेश के बारे में नहीं आंकड़े लगा सकते हैं। उन्‍होंने दावा किया कि देश का माहौल बीजेपी के खिलाफ है और बुरी तरह खिलाफ है।




गौरतलब है कि यूपी की 11 एमएलसी शिक्षक और स्‍नातक सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवार नहीं उतारे थे। मेरठ स्‍नातक सीट से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल और शिक्षक सीट से श्रीचंद्र शर्मा को जीत मिली। आगरा स्‍नातक से भाजपा के डॉ मानवेंद्र सिंह गुरु जी और शिक्षक सीट से सपा के डॉ आकाश अग्रवाल विजयी घोषित हुए। वाराणसी शिक्षक सीट से सपा प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव और स्‍नातक सीट से आशुतोष सिन्‍हा एक दोबारा जीत हासिल की है।





गोरखपुर में तीसरे नंबर पर खिसक गई बीजेपी




इलाहाबाद-झांसी स्‍नातक सीट से सपा के डॉ मान सिंह यादव विजयी रहे। लखनऊ शिक्षक सीट से भाजपा के उमेश द्विवेदी को जीत मिली वहीं स्‍नातक सीट सपा के खाते में चली गई। कांति सिंह ने यहां अपना परचम लहराया। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के डॉ हरी सिंह ढिल्‍लो दोबारा जीत गए। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्‍मीदवार को मामूली मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्‍याशी यहां तीसरे नंबर पर रहे।



पीएम मोदी ने रिजल्‍ट पर कांग्रेस पर कसा तंज




इससे पहले, देश भर की 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव परिणाम पर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा- चार बड़े राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए। बैलट पेपर के जरिये चुनाव हुए। अनुमान लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? इस पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी आगे होने वाले सभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें। खेड़ा ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को इतना ही भरोसा है कि चुनाव नतीजों पर ईवीएम का असर नहीं पड़ेगा तो सिर्फ बातों से नहीं अपने कामों से बीजेपी को चुनावी ताकत साबित करना चाहिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.