नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने उमा काश्वी को खरीदा। 15 साल की उमा विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में बिकने वाली इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। उमा का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। उसे महीने की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अभी तक हरियाा की दीया यादव (16 साल) लीग में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं।




उमा काश्वी का अंडर-15 में दमदार रिकॉर्डदिल्ली कैपिटल्स ने उमा काश्वी को 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा। वह ऑलराउंडर की भूमिका में खेलती हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करती हैं। हाल ही में हुए बीसीसीआई की महिला अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने 172 के औसत से 516 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक के अलावा एक फिफ्टी ठोकी।