अभी तक आपने पानी पर चलने वाले जहाजों, नाव और गाड़ियों के बारे में सुना होगा। लेकिन, अब पानी पर चलने वाली मोटरसाइकल भी आ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोटरसाइकल ने नदी पर 40 किलोमीटर की दूरी तय करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। इस बाइक का नाम है ZXMOTO MX450 और इसे चीन की एक मोटरसाइकल कंपनी ZXMOTO ने बनाया है। पानी पर चलने के लिए इस बाइक में खास मोडिफिकेशन किए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी के फाउंडर झांग जू (Zhang Xue) ने खुद इस मोटरसाइकल को पानी पर चलाकर यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।




नदी के लगाए कई चक्कर
  • यह वर्ल्ड रिकॉर्ड चीन के हुनाना प्रांत में बनाया गया और यह कंपनी के फाउंडर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपनी मॉडिफाइड मोटरसाइकल को पानी की सतह पर 40 किलोमीटर (25 मील) से ज्यादा चलाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

  • झांग ने इस दूरी को पूरा करने के लिए एक नदी के ऊपर मोटरसाइकल से कई कई चक्कर लगाए।

  • इसके साथ ही साल 2009 से चला आ रहा उनका 17 साल पुराना सपना पूरा हुआ और उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई।
  • ZXMOTO MX450 में क्या बदलाव किए गए थे?इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए झांग ने अपनी ZXMOTO MX450 मोटरसाइकल को खास तौर पर मॉडिफाई किया था। पानी पर चलने लायक बनाने के लिए बाइक में कई चेंजेस किए गए थे।





    • एंफिबियस स्की - के मुताबिक बाइक के निचले हिस्से में खास स्की लगाए गए थे, जिन्होंने बाइक को पानी में डूबने से बचाकर पानी की सतह पर तैरने में मदद की। आगे का स्की बाइक को कंट्रोल करने के काम किया।

    • पिछला टायर बना प्रोपेलर - मोटरसाइकल के पिछले टायर ने पानी को पीछे धकेलने वाले प्रोपेलर की तरह काम किया, जिससे बाइक को आगे बढ़ने की रफ्तार मिली।

    • बड़ा फ्यूल टैंक और वॉटरप्रूफिंग - 40 किमी से ज्यादा लंबी दूरी तय करने के लिए बाइक में बड़ा पेट्रोल टैंक लगाया गया था और इंजन और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को पूरी तरह से वाटरप्रूफ किया गया था।

    • चलने की तरीका - बाइक पहले जमीन पर तेज स्पीड पकड़ती है और फिर उसी मोमेंटम के साथ पानी की सतह पर फिसलते हुए आगे बढ़ती है।

    2009 में 20 मीटर पर ही गिर गए थे, अब रचा इतिहासपानी पर बाइक चलाने का विचार झांग को सबसे पहले 2009 में आया था।





    • शुरुआती असफलता - अपने पहले प्रयास में वे चार बार पानी में गिरे थे और सिर्फ 20 मीटर (66 फीट) ही आगे बढ़ पाए थे।

    • 17 साल की मेहनत - लगातार प्रयोगों और विफलताओं से सीखते हुए उन्होंने बाइक के एयरोडायनामिक्स और वाटर-स्कीइंग तकनीक में सुधार किया और आखिरकार 40 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया।

    क्या आम लोग इसे पानी पर चला सकते हैं?कंपनी ने साफ किया है कि यह केवल एक खास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेंप्ट के लिए तैयार की गई मॉडिफाइड बाइक थी। यह कोई कॉमर्शियल बाइक नहीं है, जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए खरीदा जा सके। इसे आम लोगों को बेचने के लिए नहीं बनाया गया है।

    Contact to : xlf550402@gmail.com


    Privacy Agreement

    Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.