ग्‍लोबल स्‍टार और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में बस गई हों, लेकिन उनका दिल देश में बसता है। करवा चौथ का मौका है और प्रियंका सात समंदर पार भी भारतीय संस्‍कृति को दिल से निभा रही हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर करवा चौथ की तैयारियां और अपने हाथों में 'प‍िया के नाम की' मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भारतीय संस्कृति और परंपरराओं से प्रियंका के जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।




प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ मनाए जाने वाले इंडियन फेस्टिवल्स की फोटोज शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने घर पर दशहरा और कन्या पूजन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब करवा चौथ पर ये नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही नहीं प्रियंका ने दो और तस्वीरें शेयर की जिनमें से एक पर उन्होंने गाना लगाया 'गली में आज चांद निकला', वहीं दूसरी में उन्होंने लिखा 'चांद कब निकलेगा।'




प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई 'पिया के नाम की' मेहंदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर हथेली की दो तस्वीरें शेयर की, पहली जिसमें बड़े प्यार से उन्होंने अपने हाथ की मेहंदी दिखाते हुए लिखा था, 'DIY, पिया के नाम की मेहंदी। करवा चौथ की उन सभी को शुभकामनाएं जो मना रहे हैं।' वहीं, दूसरी तस्वीर देखकर हर भारतीय के दिल में अपनेपन की भावना जाग उठी होगी। उन्होंने मेहंदी का रंग गहरा करने को लेकर बात कही। मेहंदी के डिजाइन में उनके पति निक जोनास के नाम की झलक दिखाई दी। प्रियंका की इस पोस्ट से साफ झलकता है कि विदेश में रहने के बावजूद वह भारतीय त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाना पसंद करती हैं।






मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पूछा देसी सवालप्रियंका की दूसरी सोशल मीडिया स्टोरी में मेहंदी की करीब से तस्वीर शेयर की और उसका रंग गहरा करने के पारंपरिक तरीके को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, 'सवाल यह है कि क्या चाशनी काम करेगी? जो जानते हैं, वे समझ गए होंगे।' दरअसल, चाशनी यानी चीनी के घोल को पारंपरिक तौर पर सूखती हुई मेहंदी पर लगाया जाता है, ताकि पेस्ट नम बना रहे और रंग गहरा होने में मदद मिले। प्रियंका का यह सवाल दिखाता है कि विदेश में रहते हुए भी वह भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को नहीं भूली हैं।




मालती को गले लगाते दिखे निक जोनासप्रियंका ने दो और तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक में निक जोनास अपनी बेटी मालती को गले लगाते नजर आए। इस फोटो के साथ 'गली में आज चांद निकला' गाना लगाया गया था। वहीं, कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'Daddy's home, मेरी पूरी दुनिया एक ही फ्रेम में।' दूसरी फोटो में प्रियंका ने अपनी क्लोज-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें वह टोपी, बिंदी, जूलरी और घड़ी पहने नजर आईं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ये चांद कब निकलेगा।' प्रियंका की इन तस्वीरों में उनका परिवार के लिए प्यार भी दिखा और उनका देसी अंदाज भी नजर आया।




कुछ दिन पहले दिखाई थी कन्या पूजन की झलकप्रियंका का भारतीय परंपराओं से जुड़ाव सिर्फ करवा चौथ तक सीमित नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने LA स्थित अपने घर पर परिवार के साथ मनाए गए दशहरा उत्सव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इस दौरान पूजा, शिवलिंग अभिषेक, हवन और कन्या पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए गए। खास बात यह रही कि निक जोनास भी इन परंपराओं में शामिल हुए और के पैर धोते नजर आए। मालती इस मौके पर आइवरी रंग के कपड़ों और 'जय माता दी' लिखे लाल दुपट्टे में दिखाई दी थीं।




बेटी मालती को भी भारतीय संस्कृति से जोड़ रहीं प्रियंकाप्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती को भारतीय परंपराओं और त्योहारों से परिचित कराती नजर आती हैं। इससे पहले सामने आए एक वीडियो में वह मालती को दुर्गा सप्तशती का श्लोक सिखाती दिखी थीं। छोटी मालती अपनी मां के साथ संस्कृत प्रार्थना 'सर्व मंगल मांगल्ये' दोहराने की कोशिश कर रही थीं। प्रियंका की इन झलकियों से पता चलता है कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी विदेश में पले-बढ़े, लेकिन अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से भी जुड़ी रहे।




विदेश में रहकर भी बरकरार है प्रियंका का देसी अंदाजअमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने लगीं, लेकिन भारतीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के प्रति उनका लगाव लगातार देखने को मिलता है। करवा चौथ की मेहंदी हो या दशहरे पर पूजा और कन्या पूजन, एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इन परंपराओं को मनाती हैं। यही वजह है कि उनकी ऐसी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींचती हैं। प्रियंका का अंदाज बताता है कि जगह बदलने से इंसान की जड़ें नहीं बदलतीं और अपनी संस्कृति से जुड़ाव दुनिया के किसी भी कोने में कायम रखा जा सकता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.