Canada LMIA: कनाडा में वर्क परमिट को लेकर कई तरह के बदलाव हो रहे हैं, जिनका सीधा फायदा उन भारतीय वर्कर्स को मिल रहा है, जो यहां नौकरी करने जा रहे हैं। ऐसा ही एक फायदा फिर से भारतीयों को मिलने वाला है, क्योंकि सरकार ने वर्क परमिट को लेकर एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, जब सरकार किसी कंपनी के 'लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट' (LMIA) को प्रोसेस करने में उम्मीद से ज्यादा समय लेगी, तो वर्क परमिट के आवेदकों के एप्लिकेशन अब रिजेक्ट नहीं किए जाएंगे।