देश के 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर हुए चुनाव के बाद आए नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा. अब इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने सवाल पूछा है कि क्या सरकार सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने के लिए तैयार है?
रांका ने पीएम मोदी के पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'क्या इसका मतलब यह है कि आप सभी चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराने के लिए तैयार हैं?'
Does that mean you are ready to hold all the elections using ballot papers? 🌝
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 28, 2026
पीएम मोदी ने कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (28 अक्टूबर) को एमएलसी चुनाव के नतीजों में एनडीए की जीत और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर तंज कसा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अनुमान लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? प्रधानमंत्री मोदी का यह तंज विपक्ष की उस मांग को लेकर है, जिसमें वो ईवीएम में धांधली और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता है.'
बता दें कि 2026 के एमएलसी चुनावों के नतीजे बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र, चार राज्यों की 28 सीटों के लिए घोषित किए जा चुके हैं. कांग्रेस तीन राज्यों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है और महाराष्ट्र में भी उसका सफाया हो चुका है. सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन वहां भी कांग्रेस की स्थिति नाजुक नजर आई.
MLC चुनाव चार राज्यों के 28 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए थे. उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. बिहार में 8 विधान परिषद सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे, जबकि महाराष्ट्र में 5 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. कर्नाटक में कांग्रेस सभी चार सीटों पर हार गई.
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.