मुंबई: 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद काम-धंधा नहीं करने पर माता-पिता की डांट से परेशान 21 वर्षीय युवक ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। अंटॉप हिल पुलिस की सतर्कता और तुरंत हुई कार्रवाई से युवक की जान बच गई। एक अधिकारी ने बताया, युवक को उसके माता-पिता ने काम-धंधा नहीं करने को लेकर डांटा था। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने के इरादे से इमारत की नौवीं मंजिल पर पहुंच गया। युवक के इस कदम की आशंका को देखते हुए उसके अभिभावक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मदद मांगी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर उसे सुरक्षित बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त देवेन भारती द्वारा टीम को सम्मानित किया जाएगा। पीड़ित युवक के पिता कारोबारी हैं जबकि मां गृहणी।



15 मिनट तक जारी रहा सिलसिला:




पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे अंटॉप हिल पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक (पीआई) अर्चना पाटिल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पाटील ने खुद टीम को लीड किया और युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट तक यह सिलसिला जारी रहा। सीनियर पीआई शिवाजी पवाडे ने बताया, पाटील मैम ने युवक को सुरक्षित बचाने के लिए सूझबूझ का परिचय देते हुए उसका काउंसिल किया। इस दौरान बेहद सावधानी बरती ग़ई और अंत में टीम को सफलता हाथ लगी। युवक को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। कार्रवाई को पीआई अर्चना पाटिल के नेतृत्व में पुलिस हवलदार अमित खंडारे, भानुदास चव्हाण और निकम ने सक्रिय भूमिका निभाई।










खुदकुशी, मानसिक तनाव एवं काउंसिलिंग के लिए यहां संपर्क करें:



आसरा




हेल्पलाइन नंबर: +91-9820466726




वेबसाइट :



वान्द्रेवाला फाउंडेशन




हेल्पलाइन नंबर: +91-9999666555




वाट्सएप: +919999666555




अर्पिता फाउंडेशन: 080-23655557 , 080-23656667




वेबसाइट:



जीवन आस्था हेल्पलाइन:




टोल फ्री: 1800 233 3330




वेबसाइट:

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.