मुंबई: अंडरवर्ल्ड में दबदबा रखने वाले डॉन छोटा राजन का अब अदालत के मुकदमों की लंबी सुनवाई से धैर्य है। तिहाड़ जेल में बंद 70 वर्षीय राजन ने मुंबई में सेशन कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान जज से गुहार लगाते हुए पूछा कि सर, आखिर केस में और कितना समय लगेगा। राजन, तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए यहां की कोर्ट में पेश हुआ था। यह पहला मौका नहीं है जब सुनवाई में देरी को लेकर बेचैनी उभरी है।



उम्रकैद की सजा काट रहा छोटा राजन




पिछली सुनवाई के दौरान भी राजन की अधीरता सामने आई थी। राजन फिलहाल पत्रकार जे.डे केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 11 सालो से वह जेल में बंद है। राजन के खिलाफ देश भर में कुल 71 केस दर्ज थे। इसमें से 57 मामलों का निपटारा हो गया है। सिर्फ 14 केस पेंडिंग है। कुछ केसों को लेकर अपील भी पेंडिंग है। उसे साल 2015 में बाली से भारत लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में राजन के खिलाफ दो से तीन केस पेंडिंग है।



जेएनपीटी केस की सुनवाई अगले हफ्ते




राजन पुणे के बंड गार्डन इलाके में अजय भोसले पर हुई गोलीबारी और दूसरा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में हथियारों की खेप जब्त किए गए केस का सामना कर रहा है। एक मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है, जबकि दूसरे केस में गवाह से जिरह के पड़ाव पर है। उगाही के एक केस की सुनवाई में हाई कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। इसी केस से जुड़ा गवाह जब कोर्ट में नहीं हाजिर हुआ तो राजन ने जज से पूछा कि सर, आखिर केस में और कितना समय लगेगा। राजन ने केस की सुनवाई शीघ्रता से पूरा करने का आग्रह किया। कोर्ट ने जेएनपीटी केस की सुनवाई अगले हफ्ते रखी है।



'स्टे वाले केस की सुनवाई के लिए कदम नहीं उठा रहा आरोपी'




विशेष सरकारी वकील प्रदीप घरत ने कहा कि आरोपी (राजन) यह अच्छी तरह जानता है की सेशन्स कोर्ट के दोनो मुकद्दमे अब जल्दी ही खत्म होनेवाले है। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है की बचा हुआ मुकद्दमा जो तिलकनगर के बिल्डर से एक्सटॉर्शन से संबंधित है, जिसमे उनकी पत्नी सुजाता निकालजे भी आरोपी है उस मुकद्दमे पर आरोपी ने जो स्टे लेके रखा है, वह मुकदमा चालू करने के लिए कुछ कदम क्यू नही उठा रहा है। इसका ट्रायल अभी शुरू भी नही हुआ है। मामले अब जो हो रहा है, वह सिर्फ न्यायालयपर दबाव बना ने के लिए हो रहा है ।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.