नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस ने चौंकाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के अभेद्य गढ़ नागपुर में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कैंडिडेट अभिजीत वंजारी ने लंबी चली मतगणना के बाद बीजेपी के कैंडिडेट सुधाकर कोहले को हरा दिया। नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए। इससे माहौल काफी गरमा गया। महाराष्ट्र में कुल पांच विधान परिषद की सीटों के चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने तीन पर जीत हासिल की जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना को 1-1 सीट मिली।




वंजारी ने कांग्रेस को शून्य से बचायाचुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों में विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए चुनाव घोषित किए थे। इसमें बुधवार की शाम तक कांग्रेस की झोली में एक भी सीट नहीं आई थी। कर्नाटक में सरकार होते हुए भी कांग्रेस सभी चारों सीट हार गई थी, लेकिन नागपुर से कांग्रेस को देर रात गुड न्यूज मिली। काफी बड़े उलटफेर में अभिजीत वंजारी के नाम के सामने ही जीत लिखी गई। नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र में कुल 38 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुधाकर कोहाले और कांग्रेस के अभिजीत वंजारी के बीच था।




जीत के बाद क्या बोले अभिजीत वंजारीबीजेपी इस सीट को वापस जीतने की कोशिश कर रही थी। जिसे 2020 में कांग्रेस ने छीन लिया था, जिससे बीजेपी का छह दशकों से चला आ रहा दबदबा खत्म हो गया था। चुनाव जीतने के बाद वंजारी ने कहा कि जो जीतता है, वही विजेता होता है। यह जीत साबित करती है कि केवल ताकत से कहीं बेहतर रणनीति होती है। उन्होंने बताया कि उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई और 'वरीयता आधारित मतदान' प्रणाली उनके पक्ष में रही। उन्होंने हर तरफ से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।




कौन हैं अभिजीत वंजारीअभिजीत वंजारी का एडवोकेट अभिजीत वंजारी के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा के गढ़ माने जाने वाले नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद, अक्टूबर 2026 में हुए विधान परिषद के चुनाव में उन्होंने एमवीए और कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में दोबारा चुनाव लड़ा। वंजारी ने करीबी अंतर से दूसरी बार जीत हासिल की। वंजारी की जीत इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि नागपुर सीएम देवेंद्र फडणवीस की होम सिटी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का लोकसभा क्षेत्र है।




पिता भी थे कांग्रेस के नेताअभिजीत वंजारी का जन्म 10 मई 1973 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता गोविंदराव मारोत्राव वंजारी भी कांग्रेस के एक जाने-माने राजनेता थे। वह अपने समय में नागपुर दक्षिण सीट से दो बार विधायक रहे। वंजारी ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। वंजारी पूर्व में 1998 से 2002 तक एनएसयूआई महाराष्ट्र के महासचिव रह चुके हैं। अभिजीत वंजारी की पत्नी भी एडवोकेट हैं। उनका नाम स्मिता ए. वंजारी भी है। वे राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य और अंग्रेजी की लेक्चरर हैं। वंजारी की जीत ने कांग्रेस को बड़ी खुशी दी है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.