बांका: जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत बदुआ जलाशय की पश्चिमी मुख्य नहर में अज्ञात मानव अंगों के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बघोनियां और छगरचारा गांव के बीच स्थित नहर पुल के पास मानव अंग दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल बरामद मानव अंगों की पहचान नहीं हो पाई है।




नहर में मिले मानव अंगजानकारी के अनुसार, बदुआ जलाशय की मुख्य नहर बंद होने के कारण उसमें पानी का स्तर काफी कम हो गया है। बुधवार को कुछ स्थानीय लोग नहर में मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी और नहर के सूखे हिस्से में पड़े मानव अंगों के टुकड़ों पर पड़ी। यह देखकर लोग घबरा गए और वहां से चले गए। इसके बाद घटना की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।




जांच में जुटी पुलिससूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान नहर में अलग-अलग स्थानों पर मानव शरीर के टुकड़े मिलने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि एक स्थान पर पत्थर के ऊपर मानव शरीर के लोथड़े पड़े थे, जबकि दूसरे स्थान पर हाथ का आधा हिस्सा और तीसरे स्थान पर हाथ का एक अन्य टुकड़ा दिखाई दिया। हाथ के एक हिस्से में सुई जैसी वस्तु लगी होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, इन अंगों की वास्तविक स्थिति और उनसे जुड़ी अन्य परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




स्थानीय लोग दहशत मेंघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है, ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को सूचना देकर बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक एफएसएल की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। पुलिस मौके पर कैंप कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से मिले मानव अंगों की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



गांव में तरह- तरह की चर्चाफिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हैं और वे नहर तक कैसे पहुंचे। घटना के बाद आसपास के गांवों में भय और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। पुलिस जांच पूरी होने और आवश्यक साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.