केप टाउन: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में कंगारू टीम ने एक रन की अहम बढ़त ले ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम की पारी 329 रन पर खत्म हुई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास 1 रन की बढ़त हो चुकी है। अभी भी टीम के 6 विकेट बचे हुए हैं। जोश इंग्लिस 85 और एलेक्स कैरी 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस जोड़ी से ऑस्ट्रेलिया को मैच के तीसरे दिन भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी कर लंबी बढ़त लेना चाहेगी।




लंबी बढ़त मिलने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत लेगी। इससे ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत को भी फायदा होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत पांचवें स्थान पर है। अफ्रीका की हार से भारत को आने वाले मैचों में जीत मिलने पर आसानी से दूसरे स्थान पर आने का मौका रहेगा। इसके लिए अफ्रीका के अलावा भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को पीछे करना होगा। अगर न्यूजीलैंड में टीम इंडिया सीरीज जीत लेती है तो भारत का काम आसान हो जाएगा।




ऑस्ट्रेलिया- दक्षिण अफ्रीका के मैच में क्या हुआ?दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 78 और मार्कस एकेरमैन ने 94 गेंद में 95 रन की पारी खेली। डेविड बेडिंगहम ने 50 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने गुच्छे में विकेट गंवाए। 203 रन पर टीम का दूसरा विकेट गिरा था और 232 रन पर 6 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। कप्तान बावुमा और वियान मुल्डर खाता तक नहीं खोल सके। रियान रिकेल्टन ने एक छोर संभाला और 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्को यान्सेन ने भी 52 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही गेराल्ड कोइत्जे और कगिसो रबाडा खाता खोले बिना आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका की पारी 329 रन पर खत्म हुई।




स्टार्क ने झटके 6 विकेटऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए। नाथन लियोन को 2 विकेट मिले। जोश हेजलवुड और कूपर कोनोली ने एक-एक विकेट निकाला। इस पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 2 बार गुच्छे में विकेट गंवाए और दोनों बार स्टार्क ने विकेट निकाले।




ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शनऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। मैट रेनशॉ ने पारी की शुरुआत करते हुए 74 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 41 रन का योगदान दिया। मार्नस लाबुशेन खाता नहीं खोल सके, लेकिन ग्रीन ने 65 रन का योगदान देकर पारी को संभाला। इसके बाद जोश इंग्लिस ने नाबाद 85 और एलेक्स कैरी ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन और साइमन हार्मर ने 2-2 विकेट लिए। मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को समेटने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पहली पारी में लंबी बढ़त लेकर मैच पारी के अंतर से जीतने की होगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.