सोमवार को आयोजित एक भोजपुरी अवॉर्ड शो में पवन सिंह और मनोज तिवारी एकसाथ मंच पर दिखे। यहां स्टेड पर इनके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेसेस मोनालिसा और नीलम गिरी भी नजर आईं। इसी स्टेज पर मनोज तिवारी ने हंसी-मजाक में कहा कि आजकल पवन सिंह मेरा फोन नहीं उठाते हैं।




भोजपुरी में बातें करते हुए पवन सिंह का हाथ पकड़कर कहते दिखते हैं, 'ये आजकर मेरा फोन नहीं उठाते हैं। आजकल एक शो मैं कर रहा हूं कलर्स पर पति पत्नी और पंगा।'




मनोज तिवारी बोले- मुझे ड्यूटी मिली कि आप रात को फोन करिए पवन सिंह कोमनोज तिवारी बोले- एक दिन मुझे शो में एक ड्यूटी मिली कि आप रात को फोन करिए पवन सिंह को और 1 लाख रुपये मांगिए।' इसपर पवन सिंह कहते हैं- सुनिए सर। मनोज तिवारी कहते हैं- आपने मेरा फोन उठाया क्या? मेरा फोन क्यों नहीं उठाए?अब उनकी बातें सुनकर पवन सिंह बोलते हैं, 'एक सेकंड भैया, दिल से सॉरी।'




पवन सिंह ने कहा- उस शो के लिए मुझे भी कॉल आया थाअपनी बातें आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, 'लेकिन मैं आप सभी को बता दूं कि उस शो के लिए मुझे भी कॉल आया था, मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊं। और जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर बोला- नहीं, नमस्ते साहब।' उनकी ये बातें सुनकर मनोज तिवारी ने कहा, 'एक दिन शो में आओ।' इसी बातचीत के बीच पवन सिंह ने जवाब दिया- मैं आऊंगा एक दिन वहां पर, मैं गायिकी में आपसे सीनियर हूं न।' मनोज तिवारी कहते हैं, 'देखो, समय की पूजा होती है, तुम तो बहुत चीज में सीनियर हो हमसे।' उनकी बातें सुनकर पवन सिंह भी हंस पड़ते हैं। मनोज तिवारी कहते हैं, 'लेकिन तुम्हें याद है? तुम्हें गोद में उठाकर कोलकाता स्टेज पर ले गया था।' इसपर पवन सिंह कहते हैं- आपको याद है? वहां मैं आपको बचाया था।




'पवन सिंह हमको सम्मानित करेंगे? ये दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान होगा'मनोज तिवारी कहते हैं, 'ये सब जो हो रहा है एक लाइन भी मत काटिएगा और भोजपुरी की दुनिया में ये अनोखा अवॉर्ड होगा, इसको रख दीजिएगा जो हमलोग बात कर रहे हैं।' इसके बाद मनोज तिवारी पवन सिंह की तारीफ करने लगते हैं और पवन सिंह उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहते हैं, 'हमलोगों का एक शो था कलकत्ता (कोलकाता) में और ये हैं बहुत जिद्दी आदमी।' मनोज कहते हैं, 'मैं किस एंगल से तुम्हें जिद्दी लगता हूं। तुम खींच के ले आए मैं आ गया, तुम बोले- नाचो भैया, मैं नाच लिया।' इसके बाद मनोज तिवारी पूछते हैं- पवन सिंह हमको सम्मानित करेंगे? ये दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान होगा, जल्दी करिए।




मनोज तिवारी बोले- हम तो कभी सोचते ही नहीं थे कि सांसद बनेंगेपवन सिंह ने कहा, 'उस टाइम इनका गला खराब था और थोड़ा सा नीचे स्केल से भी गाते हैं, ऊपर से सर्दी हो गया था तो हम गाना गाकर आए मंच से तो ये हमसे बोले- बाबू, हारमोनियम रखे हो क्या, मैंने बोला- हां भैया, तो बोले- थोड़ा लेकर आओ न, ये गा नहीं पा रहे थे और तब एक आदमी आया और बोला कि मंच पर तो आपको जाना ही पड़ेगा। उस टाइम आप सांसद नहीं थे।' मनोज तिवारी ने इतना सुनते ही कहा- हम तो कभी सोचते ही नहीं थे कि सांसद बनेंगे।




मंच पर पवन सिंह खाली पैर नजर आएमंच पर पब्लिक के सामने पवन सिंह खाली पैर नजर आए और ये केवल कैमरे में ही कैप्चर नहीं हुआ बल्कि मनोज तिवारी की भी नजर उनके पैरों पर पड़ी। बिना चप्पल-जूते के उन्हें देखकर मनोज तिवारी से रहा नहीं गया और उन्होंने आखिरकार पूछ ही लिया- आपका चप्पल कहां है? इसपर पवन सिंह ने कहा- आपने बोला था कि संस्कार को बनाए रखिए, इसलिए मुझे कहीं-कहीं लगता है कि शोभा नहीं दे रहा है, इसलिए मैंने चप्पल उतार के रख दिया।






'ये आपकी देन है भैया, नहीं तो हम लोग कहीं खेती कर रहे होते'पवन सिंह आगे अपनी बातें बढ़ाते हुए कहते हैं, 'आज हमारे जैसे कलाकार मंच पर आकर दो शब्द बोल रहे हैं, या हम लोग कहीं सम्मान के साथ जा रहे हैं तो ये इनकी देन है।' इतना बोलने के साथ ही पवन तुरंत मनोज तिवारी के पैर छू लिए। वो यहीं नहीं रुके और आगे कहते दिखे- ये आपकी देन है भैया, नहीं तो हम लोग कहीं खेती कर रहे होते या फिर 1500-2000 की नौकरी कर रहे होते।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.