नई दिल्ली: दिल्ली के व्यापारियों के एक संगठन द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को टालने के आग्रह पर सत्ता के गलियारों में सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने रैली टालने के आग्रह करने वाले व्यापारियों पर बीजेपी से जुड़े होने का आरोप लगाया है।




बीजेपी से जुड़े हैं ज्यादातर व्यापारीदिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने कहा कि देखिए, यह तो ज्यादातर व्यापारी हैं जो आवाज उठा रहे हैं, ज्यादातर बीजेपी से मिले हुए हैं। देखिए, आपको पता है व्यापारियों पर बीजेपी की कितनी मजबूत पकड़ है। कैसे वह उनको ब्लैकमेल करते हैं। अभी पीछे मैं राहुल जी के यहां व्यापारियों का एक संगठन भी ले गया था। उन्होंने बताया कैसे मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाता है, स्पेशली जो छोटे व्यापारी होते हैं। देखिए, इस समय मोदी जी बड़े परेशान हैं।






इस बात से घबरा रहे पीएम मोदीएएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी के इशारे पर ज्ञानेश कुमार द्वारा लोकतंत्र पर कब्जा करने की कोशिशों से लोग आक्रोशित हैं। 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग जुटेंगे, पीएम मोदी भी उसी बात से घबरा रहे हैं। सबसे पहले, 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान के दावे पर बात करें तो, चांदनी चौक के आसपास के थोक व्यापारी वैसे भी रविवार को बंद रहते हैं। दूसरी बात, मैं पहली बार ऐसी अजीब बात सुन रहा हूं कि शहर में जहां भी लोग इकट्ठा होंगे, वहां व्यापार को नुकसान होगा।




रैली से छोटे व्यापारियों को होगा फायदाकांग्रेस नेता ने कहा कि जब 10 लाख लोग दिल्ली आएंगे, तो जाहिर है कि वे यहां खाएंगे-पिएंगे भी। इससे किसे फायदा होगा? दिल्ली के होटलों, छोटे रेस्तरां और फेरीवालों को फायदा होगा, है ना? उन्हें ही फायदा होगा। ये 10 लाख लोग दिवाली से ठीक एक हफ्ते पहले दिल्ली आ रहे हैं। जब वे वापस अपने राज्यों और शहरों में लौटेंगे, तो वे अपने और अपने परिवार के लिए दिल्ली से सामान खरीदेंगे। वे ये चीजें किससे खरीदेंगे? वे छोटे व्यापारियों से ही खरीदेंगे।




बीजेपी करें तो कोई नुकसान नहींउन्होंने आगे कहा कि इनमें से कुछ लोग दिल्ली में ही रुक जाएंगे। इससे किसे फायदा होगा? दिल्ली के छोटे गेस्ट हाउस और होटलों को। जहां भी लोग इकट्ठा होते हैं, वहां व्यापार को हमेशा फायदा ही होता है। वे 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कर रहे हैं। आज नितिन नवीन चांदनी चौक में 2 घंटे की पदयात्रा कर रहे थे। जब वे 2 घंटे की पदयात्रा करते हैं तो व्यापार को कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं तो यह व्यापार के लिए बुरा हो जाता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.