हमारे देश में विदेशों की तरह ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही डिमांड बढ़ती जा रही है. जिसके चलते अब सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी कारें लॉन्च कर रही हैं. जबकि इस बीच खबर आ रही है देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुती सुजुकी भी अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी जल्द ही लॉन्च कर सकती है. मारुती अपनी पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है.


हाल ही में इस नई इलेक्ट्रिक कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया है. जिसके बाद से इसके फीचर्स और लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाड़ी सिंगल चार्ज में दमदार रेंज देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से लैस होगी. चलिए जानते हैं कि मारुति की इस नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार में क्या कुछ खास मिलने वाला है.


मिलेगी 500 KM की रेंज


आपको बता दें कि मारुति की यह नई इलेक्ट्रिक एमपीवी कंपनी के एडवांस्ड हार्टेक्ट-ई बोर्न-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है. परफॉर्मेंस और बैटरी पैक की बात करें तो इसमें ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट सिंगल फुल चार्ज पर आसानी से 500 किलोमीटर से ज्यादा की शानदार रेंज देने में सक्षम होगा.


वहीं इसके अलावा इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा जिससे बैटरी को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकेगा. रियर-व्हील ड्राइव लेआउट के साथ आने वाली यह गाड़ी शहर और लंबे सफर दोनों के लिए बेहद आरामदायक साबित होगी.



31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप


शानदार केबिन और प्रीमियम फीचर्स


मारुती सुज़की की यह नहीं कार फैमिली एमपीवी है इसलिए इसके अंदर स्पेस और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इस गाड़ी की लंबाई करीब 4.5 मीटर होगी जो लोकप्रिय पेट्रोल Ertiga से थोड़ी बड़ी और ज्यादा स्पेशियस होगी. कार के केबिन के भीतर आधुनिक डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है.


वहीं दूसरी और तीसरी रो में बैठने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त लेगरूम और बेहतर एयर कंडीशनिंग वेंट्स मिलेंगे. ताकि लंबा सफर भी पूरी तरह आरामदायक बन सके. मारुति इसमें कैप्टन सीट या बेंच सीट का विकल्प भी दे सकती है.



ADAS तकनीक का सपोर्ट


जानकारी दें दे कि आज के समय में ग्राहकों की सेफ्टी सबसे ऊपर है और मारुति अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक एमपीवी में सेफ्टी का पूरा ख्याल रखेगी. कार में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलने की उम्मीद है. जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हो सकते हैं.


जबकि इसके अलावा मानक सुरक्षा के तौर पर इसमें 6 से ज्यादा एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. कंपनी का टारगेट इस गाड़ी के जरिए क्रैश टेस्ट में बेहतरीन रेटिंग हासिल करना है.


कितनी रह सकती है कीमत?


ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल 2027 के शुरुआती महीनों में बाजार में उतार सकती है. जबकि कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है. किफायती कीमत, मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क और 500 किलोमीटर की लंबी रेंज के दम पर यह कार भारतीय बाजार में आते ही तहलका मचाने की पूरी ताकत रखती है.


Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.