नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाने वाली नीट यूजी, यूजीसी नेट, सीयूईटी और जेईई मेन जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले करोड़ों छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. परीक्षाओं के फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों, फीस पेमेंट फंसने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत या परीक्षा तारीखों लेकर होने वाले कंफ्यूजन को दूर करने के लिए एनटीए ने आधिकारिक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. नीट यूजी पेपर लीक की घटना के बाद उम्मीदवारों और पेरेंट्स के बीच कमजोर हुए भरोसे को दोबारा कायम करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों या फ्रॉड से छात्रों को बचाने के उद्देश्य से एजेंसी ने दो प्रमुख सपोर्ट नंबर जारी किए हैं.
सेव कर लें ये हेल्पलाइन नंबर्स
24x7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1800-180-4747
यह नंबर 24 घंटे काम करेगा, जिस पर उम्मीदवार किसी भी समय परीक्षा संबंधित सामान्य सवाल पूछ सकता है. फिलहाल यह टोल फ्री नंबर को बीटा वर्जन और पायलट बेसिस पर पर शुरू किया गया है.
डेली हेल्प डेस्क नंबर- 011-69227700
यह डेडिकेटेड नंबर रोजाना शनिवार से रविवार सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे बजे तक एक्टिव रहेगा.
किन समस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क?
SSC ने बदला JE और SI परीक्षा का शेड्यूल, जानें नई तारीखें
NTA ने साइबर ठगों को लेकर दी सख्त चेतावनी
परीक्षा के दिनों में उम्मीदवारों को मार्क्स बढ़ाने, पेपर लीक करने, एप्लीकेशन फॉर्म ठीक करने के नाम पर ठगने की कोशिश की जाती है. इससे निपटने के लिए एनटीए ने बहुत सख्त शब्दों में चेतावनी जारी की है. एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा कि अपना पासवर्ड या वन टाइम पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें. एनटीए का कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि कभी भी फोन कॉल पर आपसे पासवर्ड, बैंक डिटेल या ओटीपी की मांग नहीं करता है. वहीं किसी भी अपडेट के लिए केवल एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या परीक्षा के विशेष पोर्टल पर ही भरोसा करें.
कब होनी है NTA के आने वाली परीक्षाएं?
एनटीए की अब फिलहाल जेईई मेन 2027, यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षा आने वाली है. जेईई मेन सेशन-1, 2027 की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएगी. वहीं यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षाएं दिसंबर 2026 में आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षाएं भी दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है.
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.