संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और केंद्रीय भूजल बोर्ड में कुल 127 पदों को भरा जाना है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2027, 10 जनवरी 2027 को और मेन एग्जामिनेशन 19 और 20 जून 2027 को आयोजित किया जाएगा. यूपीएससी ने एग्जामिनेशन नोटिस नंबर 01/2027-GEOL के तहत इस भर्ती की घोषणा की है.
UPSC जियो परीक्षा की तारीखें
यह है प्रीलिम्स का पूरा शेड्यूल
संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार दोनों पेपर अलग-अलग पालियों में आयोजित कराया जाएगा. इसमें पहली पारी का पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक होगा. वहीं यह पेपर सामान्य अध्ययन का होगा, जबकि दूसरी पारी का पेपर दो पर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और पेपर 2 में उम्मीदवारों की ओर से चुनी हुई स्ट्रीम से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
क्या अभी भी कर सकते हैं आवेदन?
दरअसल यूपीएससी जियो साइंटिस्ट 2027 भर्ती के लिए आवेदन करने और फीस भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर थी. इसलिए एप्लीकेशन विंडो फिलहाल बंद हो गई हैं. वही आवेदन की शुरुआत 2 सितंबर 2026 से हुए थी. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने तय तारीखों के अंदर आवेदन किया था, उन्हें एडमिट कार्ड और एग्जाम अपडेट के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी.
UPSC जियो साइंटिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की प्रारंभिक परीक्षा में चयन स्क्रीनिंग स्टेज क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में जाएंगे. वहीं मेन एग्जाम डिस्क्रिप्टिव रिटर्न स्टेज एग्जाम होगा, जिसे उम्मीदवारों को पास करना होगा. वही मेन एग्जाम के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा. जो उम्मीदवार इंटरव्यू क्लीयर करेंगे उनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा.
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
ऐसे कर सकते हैं परीक्षा की तैयारी
जो भी उम्मीदवार जियो साइंटिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वह परीक्षा में अच्छी तरह प्रदर्शन के लिए लगातार प्रैक्टिस करते रहे. इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्रों को भी हल करें और रोजाना मॉक टेस्ट को भी हल करें.
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की ओर से जारी किया जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह लगातार यूपीएससी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.