एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और फॉर्म में किसी तरह की का सुधार करना चाहते हैं, वह एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 अक्टूबर यानी कल रात 11:50 बजे तक ही अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे. एनटीए ने साफ किया है कि यह केवल एक बार मिलने वाला मौका है, इसके बाद फॉर्म लॉक कर दिए जाएंगे और किसी भी स्थिति में दोबारा बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी. 


किन जानकारी में कर सकेंगे बदलाव?



  • उम्मीदवार का नाम

  • माता का नाम 

  • पिता का नाम 

  • कक्षा 5 और 8 की डिटेल 

  • परीक्षा शहर का चयन 

  • व्यक्तिगत और दूसरी जानकारी 

  • जन्मतिथि 

  • जेंडर 

  • कैटेगरी

  • सिग्नेचर 

  • थंब इंप्रेशन 

  • जन्म प्रमाण पत्र 

  • आधार डिटेल 


किन डिटेल में बदलाव नहीं कर सकते?


एनटीए ने ऐसी कुछ डिटेल्स भी बताई है, जिसमें उम्मीदवार बदलाव नहीं करते हैं. इन डिटेल में मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थाई और वर्तमान एड्रेस, आपातकालीन कांटेक्ट डिटेल्स और उम्मीदवारों के पासपोर्ट साइज फोटो में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं. 


कैसे करें आवेदन फॉर्म में करेक्शन?



  • करेक्शन करने के लिए सबसे पहले एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet. पर जाएं. 

  • इसके बाद होम पेज पर RMS CET 2026 करेक्शन विंडो पर के लिंक पर क्लिक करें. 

  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें. 

  • इसके बाद आवेदन फाॅर्म खोलें और जिन डिटेल में सुधार करना है, उन्हें ध्यान से एडिट करें. 

  • अगर डिटेल बदलने पर आवेदन फीस में कोई अंतर आता है, तो आपको एक्स्ट्रा आवेदन फीस का पेमेंट करना पड़ेगा. 

  • अब फॉर्म को एक बार और अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें

  • लास्ट में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें 


NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 


एग्जाम से जुड़े जरूरी निर्देश और परीक्षा की तारीख 


करेक्शन विंडो में कुछ बदलाव के कारण एक्स्ट्रा फीस लागू हो सकती है, जो कि नॉन रिफंडेबल होगी. वहीं आरएमएस सीईटी 2026 लिखित परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी और परीक्षा अवधि 2 घंटा 30 मिनट होगी. वहीं परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, केलकुलेटर, बैग या किसी भी प्रकार की स्टेशनरी या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह बैन रहेगा. इसके अलावा किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी के लिए छात्र 011-40759000 या 011-692277200 पर कांटेक्ट कर सकते हैं या आरएमएस के ईमेल आईडी rmscet@nta.gov.in. पर भी मेल भेज सकते हैं.


महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.