जयपुर: राजधानी जयपुर में शराब की दुकान को लेकर लोगों में अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल, आवासीय क्षेत्र के बीच शराब की दुकान से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में लोग शराब की दुकान के बाहर बैठकर काफी संख्या में हनुमान चालीसा पढ़कर अपना विरोध जता रहे हैं।बता दें कि यह पूरा मामला जयपुर में 4 नंबर डिस्पेंसरी, हटवाड़ा रोड से सामने आया है।
राजधानी में लोगों का दिखा अनूठा विरोधआवासीय क्षेत्र में इस तरह शराब की दुकानों को लेकर राजधानी में पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। हनुमान चालीसा पढ़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी संख्या में शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि शराब की दुकान के सामने लोग काफी संख्या में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। इसको लेकर लोगों का कहना है कि शराब की दुकान के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाए, युवतियां यहां से गुजरने में डरती हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
3 साल पहले भी ऐसे ही हुआ था विरोधराजधानी जयपुर में शराब की दुकानों को लेकर इस तरह के विरोध कई बार सामने आए हैं। 3 साल पहले जुलाई 2023 में भी अजमेर के झोटवाड़ा क्षेत्र में लोगों ने लामबद्ध होकर शराब की दुकानों का विरोध किया था। इस दौरान रजनी विहार कॉलोनी में वार्ड नंबर 59 में 60 फीट रोड के समीप लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया। उस समय लोगों ने शिकायत की आबकारी विभाग ने नियमों को ताक में रखकर शराब की दुकानों की परमिशन दी है। इसको लेकर उस समय काफी आक्रोश व्याप्त हुआ था।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.