सुल्तानपुर: दिल्ली से यूपी के सुल्तानपुर आ रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले की पांच गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकरा गए। 91 KM माइलस्टोन के पास हुई इस दुर्घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर आई है। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राहुल गांधी सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए आ रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। हादसे में घायल कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.