CA Foundation Result 2026 Update: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 22 अक्टूबर 2026 को सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। अब सीए फाउंडेशन के करीब एक लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।




आईसीएआई कभी भी फाउंडेशन सितंबर 2026 सेशन का परिणाम घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार CA फाउंडेशन सितंबर 2026 सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम ऑनलाइन जारी होने के बाद ICAI के आधिकारिक पोर्टल caresults.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और स्कोरकार्ड पर दी जाने वाली जरूरी डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं।




How to Check ICA CA Foundation September Result 2026: यहां देखें तरीका फाउंडेशन रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-




स्टेप 1: सबसे पहले ICAI के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं।


स्टेप 2: होमपेज पर, 'CA Foundation September 2026 Result' का लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करना होगा।


स्टेप 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।


स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड या सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।


स्टेप 5: CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।


स्टेप 6: उम्मीदवार आगे के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।




CA Foundation September 2026 Result Expected Date: ये है संभावित तारीख एग्जाम 1 से 12 सितंबर तक तक हुए थे और परिणाम 22 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। वहीं ICAI ने CA फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षाएं देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 2, 5, 7 और 9 सितंबर को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर मोड में) आयोजित की थीं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आईसीएआई किसी भी वक्त परिणाम घोषित कर सकता है।




कुछ रिपोर्ट्स में 31 अक्टूबर 2026 को रिजल्ट जारी होने की अधिक संभावना जताई जा रही है। हालांकि, संस्थान ने स्कोरकार्ड जारी करने की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।




CA Foundation Scorecard 2026: स्कोरकार्ड पर चेक करनी होंगी ये डिटेल्सआईसीएआई द्वारा जारी सीए फाउंडेशन स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी जाने वाली जरूरी डिटेल्स चेक करने की सलाह दी जाती है। स्कोरकार्ड में आमतौर पर ये डिटेल्स दी जाती हैं-





  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

  • कुल मार्क्स

  • ग्रुप डिटेल्स

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • डिक्टिंगक्शन आदि।

बता दें कि अगर कोई गलती या विसंगति पाई जाती है, तो उसे ठीक कराने के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जो लोग अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे लेटेस्ट अपडेट के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.