साहेबगंजः झारखंड में साहेबगंज जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां को दूसरे युवक के प्रेम में पागल देखकर पति ने त्याग करने का बड़ा फैसला लिय। 10 वर्षों तक साथ रहने वाले पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा कर अलग होने का फैसला लिया।
दरअसल, ये पूरा मामला मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र महादेव वबरन गांव का है। जहां अशोक मोहाली ने अपनी पत्नी पूनम देवी की शादी बगल में रह रहे करण मोहाली से करा दी। अशोक और पूनम की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं।
10 साल पहले हुई थी शादीजानकारी अनुसार अशोक मोहाली का लगभग 10 वर्ष पहले बांका जिले के लकड़ी कोला गांव निवासी पूनम देवी के साथ हुआ था। और वो खुशी-खुशी अपने पति अशोक मोहाली के साथ वैवाहिक जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान दो पुत्र कन्हाई मोहाली (9 वर्ष) और जिगर मोहाली (7 वर्ष) का भी जन्म हुआ।
पड़ोस में रहने वाले युवक से हुआ प्रेमलेकिन बीते कुछ वर्षों में पूनम देवी अपने पड़ोस में रहने वाली करण मोहाली को दिल दे बैठी थी। कई बार उसके पति ने था। एक बार तो मामला पंचायत के साथ-साथ थाना तक पहुंच गया था। जहां पूनम ने अपनी गलती मान दोबारा ऐसा ना करने का वादा भी किया।
पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर दान करवायालेकिन अचानक उसने करने का निर्णय लिया। पूनम ने कोर्ट के स्टांप पेपर पर अलग होने के लिए हस्ताक्षर कर दिया। जिसके बाद समाज के लोगों की मदद से पति अशोक मोहाली ने गांव में ही अपनी पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर दान करवा दिया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.