WhatsApp Hacks: स्मार्टफोन खो जाने या चोरी हो जाने पर आपका पर्सनल डेटा और WhatsApp चैट खतरे में पड़ सकते हैं। कोई भी उन्हें एक्सेस कर सकता है। हालांकि, इसे बचा जा सकता है। एक ऐसा तरीका है, जिससे आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को दोबारा एक्सेस कर सकते हैं और वह चोरी हुए फोन में अपने आप डिएक्टिवेट हो जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपको स्मार्टफोन खो जाने या फिर चोरी हो जाने पर सबसे पहले आपको अपनी सिम कार्ड बंद कराना चाहिए। सिम कार्ड ब्लॉक करने के साथ-साथ आपको उसी फोन नंबर के साथ नया सिम कार्ड लेना चाहिए। आजकल व्हाट्सऐप पर कई जरूरी चैट्स होती हैं। इस कारण उन्हें सुरक्षित रखना भी जरूरी है। आप उसी नंबर पर नया सिम कार्ड लेकर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का एक्सेस वापस पा सकते हैं। आपको नया व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं बनाना होगा। आइये, इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
चोर एक्सेस नहीं कर पाएगा आपका व्हाट्सऐपआपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको किसी दूसरे डिवाइस पर अपना अकाउंट फिर से रजिस्टर करने की सुविधा देता है। इस वजह से खोए हुए या चोरी हुए फोन से अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाता है। इसका मतलब साफ है कि आप जैसे ही दूसरे फोन में अपना पुराना अकाउंट लॉग इन करेंगे, वह पुराने डिवाइस से लॉग आउट हो जाएगा और कोई भी उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा।
हालांकि, इसके लिए आपके पास उस नंबर का सिम कार्ड होना चाहिए, जिससे आपका व्हाट्सऐप अकाउंट है। इस तरह आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को रिकवर भी कर पाएंगे और सामने वाला आपके अकाउंट तक भी नहीं पहुंच पाएगा।
अकाउंट वापस पाने का तरीका
- फोन चोरी हो जाने या फिर खो जाने पर आपको सबसे पहले अपने मोबाइल प्रोवाइडर को कॉल करना चाहिए और अपना सिम कार्ड ब्लॉक करवाना चाहिए।
- फिर उसी नंबर पर नया सिम कार्ड जारी करवाना चाहिए।
- अपना नया सिम कार्ड एक्टिवेट करें और उसे अपने डिवाइस में डालें।
- इसके बाद आपको व्हाट्सऐप ओपन करना है और फिर अपने अकाउंट को फिर से रजिस्टर करना है।
ध्यान रखें ये बातें
- आपके अकाउंट से जुड़े फोन नंबर वाले सिम कार्ड के बिना आप अकाउंट को रिकवर नहीं कर पाएंगे।
- ध्यान रखें कि WhatsApp आपके लिए आपका अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं कर सकता।
- आप एक समय में केवल एक ही फोन नंबर से अपना WhatsApp अकाउंट रजिस्टर कर सकते हैं। अगर आपने अपने Google अकाउंट का इस्तेमाल करके बैकअप लिया था, तो आप अपनी चैट हिस्ट्री रिस्टोर हो जाएंगी।