भोला पांडेय, फरीदाबाद: अमेरिका में पकड़ा गया गैंगेस्टर नीरज फरीदपुरिया मूलरूप से बीपीटीपी थानाक्षेत्र के गांव फरीदपुर का रहने वाला है। उसके पकड़े जाने से प्रभावित लोगों खासकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया दिल्ली-NCR और हरियाणा में दर्ज 51 आपराधिक मामलों के चलते सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर रहा है। फरीदाबाद पुलिस के 12 मामलों में वह वांटेड बताया गया है। उसका नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या, भाजपा नेता विनोद भाटी को धमकी देने और हाल ही में पलवल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान खेमराज डागर को जान से मारने की धमकी देने के मामलों में भी सामने आया था।




फरीदाबाद में 27 केस दर्जपुलिस के अनुसार, गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया पिछले 19 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके खिलाफ फरीदाबाद के थानों में 27 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, एक्सटॉर्शन, अवैध हथियार, लड़ाई झगड़ा, फायरिंग आदि के हैं। इसके अलावा पलवल में भी इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज है। गैंगेस्टर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।




ताई बोली, परिवार नहीं रखता संबंधगैंगेस्टर की ताई पार्वती देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व सरपंच दयाचंद से झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसकी हरकतों से परिवार ने संबंध रखना छोड़ दिया। तीन भाईयों में नीरज फरीदपुरिया बीच का और अविवाहित है। गांव में लोग इसे नीरज उर्फ धीरू के नाम से बुलाते थे।




बीपीटीपी थाने का गैंग नंबर 7 का है हिस्ट्रीशीटरपुलिस सूत्रों के मुताबिक नीरज फरीदपुरिया बीपीटीपी थाने का गैंग नंबर सात का गैंगेस्टर है। इसे 17 जुलाई 2020 में हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक इसके खिलाफ छांयसा, सेंट्रल, सेक्टर 8, सदर, आदर्शनगर, बल्लभगढ़, भोंडसी गुड़गांव, सदर करनाल, पलवल में सदर , कैंप, होडल औरहसनपुर के थानों के कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।




साल 2019 से हो गया था फरारनीरज फरीदपुरिया को पुलिस ने साल 2012 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 2015 में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।साल 2019 में उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद वह मौका पाकर देश से फरार हो गया। बताया जाता है कि उसने एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया और उसी फर्जी पासपोर्ट से वह पहले दुबई भागा और फिर वहां से कनाडा पहुंच गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो 26 जून 2019 को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हुई हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड नीरज फरीदपुरिया ही था, जिसने शूटरों और हथियारों का इंतजाम किया था। पुलिस जब तक उस तक पहुंचती, वह देश छोड़कर भाग चुका था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.