पटना: जदयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। जो कार्रवाई हुई है अच्छी हुई है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।




मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा - पार्टी (जदयू) नीतीश कुमार की थी वो नहीं हैं तो पार्टी में कौन है?मैं कह रहा हूं कि निकाल दें। अब नीतीश कुमार नहीं हैं तो पार्टी खत्म हो गई।






जदयू नेतृत्व के पास टिकट मांगने नहीं गए ने कहा कि अब जदयू को 10 सीट आने में भी आफत होगी। वो अपनी पार्टी बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो कभी जदयू नेतृत्व के पास टिकट मांगने नहीं गए, पार्टी ने बुलाकर उन्हें टिकट दिया था। अब जदयू का भविष्य खत्म है। उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है। वो बीमार रहते हैं।




पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं ने कहा कि उन्हें कोई गम नहीं है। जनता मालिक भगवान है। जो कार्रवाई किया है, वो बढ़िया किया है। उनको कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार का था। नीतीश कुमार खुद निर्णय लेते थे, तो पार्टी में थे। अब नीतीश कुमार की पार्टी खत्म हो गई है। 10 सीट पर भी आफत होगा।




किसी दल में नहीं जाएंगे, अपनी पार्टी बनाएंगेजदयू में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बात की उनके पास जानकारी नहीं है, लेकिन आज जो लोग पार्टी के मालिक बन गए हैं, उनके इशारे पर ही कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि अब वो किसी पार्टी में नहीं जाएंगे, वो अपनी पार्टी बनाएंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.