गाजियाबाद: बीजेपी नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान और कुवैत से लगातार हत्या करने की धमकी मिल रही है। इस बार आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों ने सिर कलम करने की धमकी दी है। सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इंदिरापुरम थाने में तीन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




पाकिस्तानी नंबर से आया फोनवसुंधरा की रहने वाली ने बताया कि 21 और 22 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से फोन आया। इस पर आतंकवादी शहजाद भट्टी की ओर से धमकी दी गई। पाकिस्तान के राणा और कुवैत के एजाज तंवर ने उन्हें मेसेज भेजे। इसमें सिर को तन से जुदा करने की धमकी है। इसके साथ ही सिर कलम करने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।




पुलिस ने दर्ज किया केसनाजिया इलाही ने बताया कि राणा हुन्नैन पाकिस्तानी आतंकवादी शाहजाद भट्टी नेटवर्क का हिस्सा है। उसने उन्हें शनिवार को भी धमकी भरा आडियो और उनके बेटे के साथ फोटो भेजे हैं। आरोपी कह रहा है कि पहला टारगेट उनका बेटा है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




गुर्जर समाज अपनाने के लिए तैयारलोनी विधायक ने बताया कि नाजिया ने उन्हें राखी बांधी है, वह उनकी बहन हैं। अब उन्होंने सनातन धर्म अपनाकर उनके समाज में आने की बात कही है, तो उनका समाज में स्वागत है। वह उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.