इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार परखने के लिए प्रदेश के दो बड़े मंत्री शनिवार को खुद बुलेट पर सवार होकर सड़क पर उतर पड़े। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाइक का हैंडल थामा, जबकि पीछे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट बैठे नजर आए। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इंदौर के लव-कुश चौराहे पर पहुंचकर प्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का बारीकी से निरीक्षण किया।




बाइक पर सवार होकर मंत्रियों ने पूरे ब्रिज का जायजा लिया और इसकी खूबियों को परखा। इस दौरान उनके साथ , संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।




सिंहस्थ और ट्रैफिक के लिए मील का पत्थरनिरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए ने कहा कि लव-कुश चौराहे पर तैयार हुआ यह डबल डेकर फ्लाईओवर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे इंदौर और सांवेर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ-साथ शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण करेंगे। यह ब्रिज न सिर्फ रोजाना के आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि आगामी सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद मददगार साबित होगा।




तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूपलवकुश चौराहे पर बनने वाले इस विशाल डबल लेयर फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मौके पर पहुंचकर विशाल डोम, मंच, बिजली व्यवस्था, साउंड सिस्टम और लोकार्पण शिलालेख लगाने के पुख्ता निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से लाखों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी और विकास के बढ़ते कदमों में इंदौर एक और मील का पत्थर जोड़ेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.