क्राइस्टचर्च: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 क्रिकेट में डेथ ओवरों के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। साल 2026 में 16वें से 20वें ओवर के बीच वह 231.52 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। कम से कम 75 गेंद खेलने वाले 105 बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी उन्होंने मुश्किल हालात में नाबाद अर्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाई।




तिलक वर्मा ने डेथ ओवरों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टी20 क्रिकेट में पारी के आखिरी पांच ओवरों के दौरान उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। साल 2026 में इस चरण में तिलक ने 203 गेंदों का सामना करते हुए 470 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 231.52 है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की कहानी बयां करता है।




105 बल्लेबाजों में तिलक सबसे आगेतिलक के इन आंकड़ों की खास बात यह है कि वह सिर्फ बड़े शॉट लगाने के लिए नहीं जाने जा रहे, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत के करीब पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उनकी पारी इसका ताजा उदाहरण रही। डेथ ओवरों में तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 में 16वें से 20वें ओवर के बीच कम से कम 75 गेंद खेलने वाले 105 बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने 10 बार अपना विकेट गंवाया है, लेकिन हर बार उनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा है।




न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल वक्त में पलटी बाजीतिलक ने इस साल डेथ ओवरों में 32 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। यानी उन्होंने कुल 69 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। उनका बाउंड्री प्रतिशत 33.99 रहा है। तिलक वर्मा की डेथ ओवरों में बल्लेबाजी का ताजा नमूना न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में देखने को मिला। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में भारत ने 181 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/5 का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 70 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। ऐसे समय में तिलक ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और नितीश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.