Range Extended Electric Bike: चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Chery अब इलेक्ट्रिक कार के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी मार्केट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल और स्कूटर लाने की तैयारी में है। कंपनी ने चीन में दुनिया की पहली AI-पावर्ड EREV क्रूजर मोटरसाइकल और एक इलेक्ट्रिक एडवेंचर स्कूटर पेश की है। साथ ही कंपनी ने चीन में इलेक्ट्रिक मोपेड (e-Moped) भी रजिस्टर कराया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इन नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च करेगी। इनमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलने की संभावना है। आइए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं। चेरी की कॉमर्शियल व्हीकल यूनिट को सरकार से मोटरसाइकल निर्माण के लिए आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने अपना पहला किफायती इलेक्ट्रिक मोपेड रजिस्टर करा लिया है। यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया हो सकती है, जिससे चेरी को चीन में अपना आधिकारिक मोटरसाइकिल निर्माण लाइसेंस प्राप्त हो सके। चेरी चीन के प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट को टारगेट कर रही है और इसकी शुरुआत लो बजट इलेक्ट्रिक मोपेड से कर रही है। चेरी कंपनी पहली बार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कदम रख रही है। कंपनी ने 150 से 200 किलोमीटर तक की रेंज वाला एक प्योर-इलेक्ट्रिक एडवेंचर (ADV) स्कूटर भी पेश किया है। खास बात यह है कि इसे सामान्य कार वाले इलेक्ट्रिक चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.