दुमकाः झारखंड के दुमका में एक सनकी महिला ने ससुराल में विधवा जेठानी को अधिक तवज्जो मिलने और पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के शक में अपने ही बेटे और भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 28 वर्षीय राखी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, दुमका के रहने वाले दो बच्चों के शव गोड्डा में कुएं से बरामद किए गए। आरोप है कि बच्चों की मां ने ही उन्हें गुस्से में आकर कुएं में धकेल दिया था। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो महिला की निशानदेही पर बच्चों के शव बरामद किए गए।
बेटे और भतीजे की हत्या के बाद आत्महत्या का नाटकआरोप है कि वंश नाश के इरादे से उसने अपने आठ वर्षीय बेटे आरव और 11 वर्षीय भतीजे आयुष को कर दी। इसके बाद खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या का नाटक किया। शुक्रवार को गिरफ्त में आई राखी ने पुलिस के समक्ष अपना दोष स्वीकार कर लिया। नगर थाना पुलिस ने दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया। एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने बताया कि महिला एक प्रकार से सनकी हो गई थी। उसने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी साड़ी से फांसी लगाने का नाटक किया, ताकि लोग समझें कि किसी और ने उसके साथ दुष्कर्म का दोनों बच्चों की हत्या कर दी है।
अंधविश्वास में दिखाना चाहती थी हत्याएसपी ने बताया कि महिला ने पूरे घटनाक्रम को किया। खुद को तांत्रिक तक बता दिया। कहती थी कि उसके पास इतनी शक्ति है कि वो मरे हुए को जिंदा कर सकती है।
एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने शुक्रवार को बताया कि पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलिया डंगाल के रहने वाले विक्रांत सिंह नाम का एक व्यक्ति बीते दिन अपने परिवार के साथ दुमका में दुर्गापूजा का मेला देखने आया था। पेट्रोल पम्प में पेट्रोल लेने के क्रम में उसकी पत्नी राखी कुमारी नाम की महिला, अपने नाबालिक पुत्र और एक भतीजा नजदीकी मंदिर से पुन: मेला देखकर आने की बात कहकर निकली और लापता हो गयी। इसको लेकर विक्रांत सिंह की ओर से अपनी पत्नी राखी कुमारी के साथ उसके नाबालिग पुत्र और नाबालिग भतीजे के गुमशुदगी के संबंध में एक आवेदन दिया गया था।
एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठनइस आवेदन के आधार पर दुमका नगर थाना में 22 अक्टूबर को 137(2) के तहत कांड संख्या -194/2026 दर्ज की गयी। दुमका शहर से सरेआम एक महिला और दो नाबालिक बच्चों के लापता होने से संबंधित इस घटना की गंभीरता को देखते हुए दुमका के पुलिस अधीक्षक की ओर से दुमका के सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालको के नेतृत्व में विशेष जांच दल ( एसआईटी) गठित कर अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी। कांड के अनुसंधान के क्रम में मानवीय और तकनीकी सहयोग के आधार पर सूचक की लापता पत्नी राखी कुमारी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में आरोपी महिला राखी कुमारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुसिस टीम ने दोनों नाबालिग बच्चे के शव को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पेटरपहाडी, सिंदरीदोल गांव के पास स्थित एक कुआं से बरामद किया।
इसके तत्पश्चात पुलिस ने काण्ड को बीएनएस की धारा 137(2) के साथ 103(1),238 (ए) में परिवर्तित कर दो नाबालिक बच्चों की हत्या की आरोपी निर्दयी मां रूपी महिला राखी कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशान देही पर घटना के समय पहनी महिला का साड़ी, मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.