लखनऊ: दीपावली से पहले इंवेस्ट यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। इंवेस्ट यूपी कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्टीयरिंग कमिटी के सामने रखा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
जनवरी से मिलेगा बढ़ी हुई सैलरी का लाभइंवेस्ट यूपी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ जनवरी, 2026 से मिलेगा। यानि कर्मचारियों को अक्टूबर तक एरियर भी दिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक ऑफिस बॉय/प्यून के वर्तमान 15,000 रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 18,000 रुपये करने का प्रस्ताव है। अन्य प्रमुख पदों में कोऑर्डिनेटर का मानदेय 58,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये, जूनियर ऑडिटर (मीडिया) का 48,000 रुपये से बढ़ाकर 57,600 रुपये और सहायक प्रबंधक का 58,000 रुपये से बढ़ाकर 69,600 रुपये करने का प्रस्ताव है।
जानिए कितनी बढ़ी सैलरी इसी तरह प्रबंधक लेखा का वेतन 40,000 से बढ़ाकर 48,000 रुपये, लेखाकार का 30,000 से 36,000 रुपये और व्यक्तिगत सहायक-सीनियर एक्जिक्यूटिव का 35,000 से बढ़ाकर 42,000 रुपये किया जाएगा। स्टेनोग्राफर का मानदेय 30,000 से 36,000 रुपये, नाजिर का 40,000 से 48,000 रुपये, वरिष्ठ सहायक का 40,000 से 48,000 रुपये और वाहन चालक का 18,600 से बढ़ाकर 21,600 रुपये प्रस्तावित है। कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाएगा।
सहायक प्रबंधक आईटी को सबसे अधिक फायदाप्रस्ताव के मुताबिक सबसे अधिक सैलरी बढ़ोतरी का प्रस्ताव सहायक प्रबंधक आईटी का है। इनकी सैलरी में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। सहायक प्रबंधक (आईटी) के पदों पर मानदेय 25,000 रुपये से सीधे 40,000 रुपये कर देने का प्रस्ताव है। यह करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि है। गार्ड-कम-केयरटेकर कर्मचारियों का मानदेय 8,013 रुपये से बढ़ाकर 10,416 रुपये किया जाएगा।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.