नोएडा: गुरुवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 219 था और ग्रेटर नोएडा की हवा अनदेखी के कारण लगातार जहरीली हो रही है। इस साल दिवाली (8 नवंबर) से पहले अक्टूबर में ही ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण डार्क रेड जोन पहुंच गया है। ग्रेनो का एक्यूआई शुक्रवार को 346 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इस खराब रेकॉर्ड के साथ ग्रेनो देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।




नोएडा का एक्यूआई 280 के पार दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश का सिंगरौली 312 AQI के साथ दूसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 219 था। कुछ ही घंटों में एक्यूआई 127 अंक तक बढ़ गया। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदूषण पर अंकुश लगने के दावे फेल होते नजर आ रहे है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जलपुरा रोड पर ग्रेनो प्राधिकरण के द्वारा मशीन के बजाए झाडू से सफाई कराई जा रही है।




झाडू लगाते समय धूल उड़ रहीसड़क पर मिट्टी अधिक होने और पानी का छिड़काव न होने के कारण झाडू लगाते समय धूल उड़ रही है। इस वजह से आसपास की सोसायटियो में रह रहे परिवार परेशान है। सड़क पर पानी का छिडकाव भी नहीं किया जा रहा। यूपीपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को ध्यान में रखते हुए ग्रैप वन के नियमो का सख्ती से पालन करने के लिए सभी को निर्देश दिए हैं। ग्रेनों प्राधिकरण निर्माणाधीन साइट व सड़को पर पानी छिड़काव करा रहा है। ग्रेनों में प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन के अनुसार, नॉलेज पार्क 3 में एक्यूआई 337 और नॉलेज पार्क 5 में 376 दर्ज किया गया।




सेक्टर-150 में ट्रकों की आवाजाही से हो रहा प्रदूषणसेक्टर-150 में निर्माण सामग्री लेकर आने-जाने वाले भारी ट्रकों और डंपरों की आवाजाही ने करीब 20 सोसायटियों के निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। धूल उड़ने, सड़क सुरक्षा प्रभावित होने और पीक आवर्स में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर निवासी आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन सुबह 11 बजे समृद्धि मार्केट के सामने किया जाएगा।




निवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थलों से जुड़े भारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट की व्यवस्था नहीं होने के कारण सेक्टर की आंतरिक सड़कों पर ट्रकों का दबाव बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि पुश्ता रोड पर एटीएस प्रिस्टीन के पास लगे हाइट बैरियर के कारण भारी निर्माण वाहन अंदरूनी सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एडवोकेट अमन निझावन के मुताबिक एक सोसायटी के प्रवेश मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए लगाया गया यह बैरियर आसपास की करीब 20 सोसायटियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सड़कों पर धूल का गुबार उठता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.