टिहरी: देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी मे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे।




ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर ने आज सुबह देहरादून से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर मुंबई के पांच यात्रियों को लेकर सहस्त्र धारा देहरादून से गुप्तकाशी केदारनाथ जा रहा था। जिसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे।




सुबह सात बजे इमरजेंसी लैंडिंगइस बीच पायलट को कुछ तकनीकी खराब होने की आशंका हुई। जिसके बाद पायलट ने सुबह सात बजे के लगभग हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बाद में हेलीकॉप्टर यहां से केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कंपनी और यूकाडा की और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.