म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स टीम की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच अब रिसेप्शन की तैयारियां भी चर्चा में हैं। सन टीवी नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन ने दिल्ली में कांग्रेस की चैयरपर्सन सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।कपल का रिसेप्शन इवेंट 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होने वाला है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और मुख्यमंत्री थलपति विजय को भी न्योता मिल चुका है।
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा रिसेप्शन की तारीख का जिक्र किए जाने के बाद इस खबर को और मजबूती मिली। अब रिसेप्शन के निमंत्रण से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद समारोह को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
सोनिया गांधी से मिले कलानिधि मारनसन टीवी नेटवर्क के ऑफिशियल x अकाउंट पर शुक्रवार को कुछ तस्वीरें साझा की गईं। इनमें कलानिधि मारन कांग्रेस संसदीय दल नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करते नजर आए। पोस्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण स्वीकार किया। इस दौरान कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।
निर्मला सीतारमण को भी दिया गया निमंत्रणसन टीवी नेटवर्क की एक अन्य पोस्ट में बताया गया कि कलानिधि मारन ने नई दिल्ली में केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ कावेरी कलानिधि भी मौजूद थीं। इन मुलाकातों के जरिए परिवार की ओर से समारोह के लिए खास मेहमानों को इनवाइट किया जा रहा है।
पीएम मोदी और थलपति विजय को भी दिया है न्योतासोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण से मुलाकात से पहले कलानिधि मारन परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और को भी शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिया गया था, जिसकी पोस्ट भी सन टीवी के x अकाउंट पर पोस्ट की गईं थीं। इस तरह से अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन के लिए राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया जा रहा है।
CM रेवंत रेड्डी ने पहले ही बताई थी रिसेप्शन की तारीखपिछले हफ्ते तेलंगाना के CM ए. रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर कलानिधि मारन और कावेरी मारन की मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि दोनों ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और अपनी बेटी काव्या मारन के होने का निमंत्रण दिया।
अनिरुद्ध रविचंदर के पास हैं कई बड़े प्रेजेक्ट्सअनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं। उन्होंने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' और हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की 'जेलर 2' के लिए म्यूजिक कंपोज किया। इसके अलावा, उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में शाहरुख खान की 'किंग', रजनीकांत की 'धर्मन' और कमल हसन की 'इंडियन 3' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी यह खबर उनके फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।