हमारे देश में हैचबैक के साथ अभी मिड-साइज एसयूवी की डिमांड बहुत ज्यादा है. जिसके चलते मार्केट में कई मिड-साइज एसयूवी की डिमांड बढ़ती देखने को मिल रही है. जिसमें मारुती सुजुकी विक्टोरिस और रेनो डस्टर है. बता दें कि इन मॉडल के स्ट्रांग हाइब्रिड की डिमांड बहुत ज्यादा अभी है.


जिसके चलते आज हम इस खबर में इन गाड़ियों के माइलेज के बारें में बात करेंगे. चलिए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि इन दोनों हाइब्रिड एसयूवी में से किस गाड़ी का माइलेज, इंजन पावर और परफॉर्मेंस बेहतर है ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही गाड़ी खरीद सकें.


माइलेज में कौन है आगे?


आपको बता दें कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में मारुती सुजुकी विक्टोरिस और रेनो डस्टर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. लेकिन आंकड़ों के लिहाज से माइलेज में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिलता है:


रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: बता दें कि कंपनी और एआरएआई डेटा के अनुसार डस्टर हाइब्रिड का माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर तक का दावा किया गया है. इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है जिससे लंबी यात्राओं के दौरान शानदार ड्राइविंग रेंज मिलती है.


मारुति सुजुकी विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: जबकि मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर आधारित विक्टोरिस भी इस मामले में पीछे नहीं है. यह एसयूवी लगभग 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.


जिसके चलते दोनों गाड़ियों के माइलेज में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए डेली यूज़ के फ्यूल खर्च और बजट के लिहाज से आपको दोनों में लगभग एक जैसी ही बचत देखने को मिलेगी.



नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें


इंजन और परफॉर्मेंस में कौन बेहतर


बात करें अगर दोनों गाड़ियों के इंजन और परफॉर्मेंस की तो भले ही दोनों गाड़ियों का माइलेज लगभग एक जैसा हो लेकिन इंजन की ताकत और ड्राइविंग अनुभव में काफी अंतर देखने को मिलता है:


डस्टर हाइब्रिड का इंजन: इस गाड़ी में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर कुल 160 bhp की दमदार पावर और 208 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल हाइब्रिड सेटअप माना जाता है जो भारी ट्रैफिक या हाईवे पर जबरदस्त एक्सीलरेशन देता है.


विक्टोरिस हाइब्रिड का सेटअप: जबकि इस कार में 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. जो मिलकर 116 bhp की संयुक्त पावर और e-CVT गियरबॉक्स के साथ आती है. सिटी ड्राइविंग के लिहाज से यह बेहद स्मूथ और शांत अनुभव देती है लेकिन पावर के मामले में डस्टर से थोड़ी पीछे है.



बूट स्पेस में कौन सही?


वहीं बात करें अगर दोनों गाड़ियों के बूट स्पेस की तो इस मामले में भी दोनों गाड़ियों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. क्योंकि रेनो डस्टर का व्हीलबेस और केबिन स्पेस काफी खुला हुआ है और इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में पार्सल शेल्फ तक 372 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. जिसमें परिवार का काफी सामान आ सकता है. वहीं विक्टोरिस भी फैमिली यूसेज के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल और आरामदायक विकल्प है.


वहीं कीमत की बात करें तो रेनो डस्टर हाइब्रिड की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि मारुति विक्टोरिस के टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत करीब 19.98 लाख रुपये तक जाती है.


कौन सी एसयूवी है बेस्ट?


अब बात करें अगर कि कौन सी एसयूवी बेस्ट है तो अगर आपकी प्राथमिकता बेहतरीन माइलेज के साथ-साथ एक पावरफुल इंजन, स्पोर्टी परफॉर्मेंस और रफ-एंड-टफ लुक है तो रेनो डस्टर हाइब्रिड आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. वहीं अगर आप मारुति की भरोसेमंद सर्विस रीच, स्मूथ सिटी राइड और बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर्स चाहते हैं तो मारुति विक्टोरिस पर दांव लगा सकते हैं.


कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.