इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में Ultraviolette ने अपनी नई X-47 Venom को भारतीय बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इसे 2.65 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है. यह कीमत शुरुआती तौर पर सिर्फ पहले 5,000 कस्टमर्स के लिए लागू होगी. नई बाइक के साथ कंपनी ने अपना नया VX-100 100V आर्किटेक्चर भी पेश किया है, जिसे आने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए तकनीकी आधार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बुकिंग 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.


X-47 Venom को सिर्फ ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर पेश नहीं किया गया है. इसमें परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग, बैटरी मैनेजमेंट और राइडर सेफ्टी को एक साथ बेहतर करने की कोशिश की गई है. खास बात यह है कि कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले वजन घटाने पर भी काम किया है. बाइक का कर्ब वेट 180 किलोग्राम है, जो पुराने प्लेटफॉर्म की तुलना में करीब 20 किलोग्राम तक कम है.


343km की रेंज


नई X-47 Venom में 11kWh SRB-11 बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में 343km की IDC रेंज देने में सक्षम है. नई बैटरी को 100V कॉन्फिगरेशन के साथ तैयार किया गया है. Ultraviolette के मुताबिक इसमें पिछली तकनीक के मुकाबले एनर्जी डेंसिटी में 20 परसेंट तक सुधार और कूलिंग क्षमता में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है. बैटरी पैक को कास्ट-एल्यूमीनियम एनक्लोजर में रखा गया है और इसे IP67 रेटिंग भी दी गई है.


155kmph की टॉप स्पीड


परफॉर्मेंस के मामले में भी X-47 Venom काफी आक्रामक नजर आती है. इसमें नया UV LIGHTFURY इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो करीब 40bhp की पावर और पहिए पर 550Nm टॉर्क देने का दावा करता है. कंपनी के अनुसार बाइक 0 से 60kmph की रफ्तार महज 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है. 0-100kmph पहुंचने में 5.9 सेकंड का समय लगता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 155kmph बताई गई है.


Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा


12kW फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट


X-47 Venom की एक बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग क्षमता है. बाइक में 1.6kW का ऑनबोर्ड चार्जर मिलता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह 12kW DC फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इस पावर लेवल की DC चार्जिंग क्षमता देने वाली यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है.


रडार से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा


Ultraviolette ने बाइक में अपनी UV Hypersense रडार टेक्नोलॉजी को भी बरकरार रखा है. 77GHz रियर रडार पीछे से आने वाले ट्रैफिक पर नजर रख सकता है और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर-कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराता है. इसके अलावा बाइक में सात इंच का TFT टचस्क्रीन, फ्रंट और रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, नेविगेशन और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.


नई तकनीक की शुरुआत


X-47 Venom को कंपनी के नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. Ultraviolette के लिए इसका महत्व सिर्फ इस एक बाइक तक सीमित नहीं है, क्योंकि कंपनी भविष्य में अलग-अलग बैटरी क्षमता और पावर आउटपुट वाले इलेक्ट्रिक मॉडल विकसित करने के लिए इस मॉड्यूलर आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर सकती है. भारत में लॉन्च के बाद कंपनी इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ले जाने की तैयारी कर रही है. X-47 Venom को नवंबर 2026 में मिलान में होने वाले EICMA 2026 में यूरोप के सामने पेश किया जाएगा.


1 लाख से कम में मिलेंगे धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी दमदार

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.